LatestNewsउत्तरकाशीउधमसिंह नगर

जिलाधिकारी डॉ0 नीरज खैरवाल ने अपने कैंप कार्यालय में अर्जुन पुरस्कार एवं पैरा एशियन खेलों में कांस्य पदक अर्जित करने वाले पैरा बैडमिंटन खिलाड़ी मनोज सरकार का पुष्पगुच्छ भेंट

 

न्यूज होम लाइव व्यूरो संदीप पाडेः-

रूद्रपुर 26 अक्टूबर-जिलाधिकारी डॉ0 नीरज खैरवाल ने अपने कैंप कार्यालय में अर्जुन पुरस्कार एवं पैरा एशियन खेलों में कांस्य पदक अर्जित करने वाले पैरा बैडमिंटन खिलाड़ी मनोज सरकार का पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मान करते हुए पैरा खेलों के बारे में विस्तृत चर्चा की और उधम सिंह नगर में होने वाले राज्य स्तरीय ओलंपिक खेलो का मनोज सरकार को ब्रांड अंबेस्डर बनाने की बात कही। उन्होंने कहा कि मनोज सरकार विश्व रैंकिंग नंबर वन खिलाड़ी हमारे जिले के हैं यह हमारे लिए गौरव की बात है। उन्होने मनोज सरकार के द्वारा अर्जित अंतरराष्ट्रीय पदकों पर उन्हे बधाई दी। डिसएबल स्पॉटिंग सोसायटी के प्रदेश सचिव हरीश चैधरी ने बताया कि राज्य सरकार द्वारा आयोजित खेल महाकुम्भ में सर्वाधिक पदक उधमसिंह नगर के एवं नारी शक्ति के लिए दिए जाने वाला तीलू रौतेली पुरस्कार भी दिव्यांग खिलाड़ियों ने अर्जित किए है जिस पर जिलाधिकारी महोदय ने खुशी जताई। जिला कराटे डू एसोसिएशन के अध्यक्ष भूपेश दुमका ने स्पोर्ट्स फिजियोथेरेपिस्ट का आभाव बताया इस पर जिलाधिकारी ने शीघ्र फिजियोथेरेपिस्ट की व्यवस्था करने के लिए शासन को पत्र लिखने को कहा। रुद्रपुर स्पोर्ट्स स्टेडियम में होने वाले राज्य स्तरीय ओलंपिक खेलों में खिलाड़ियों की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए पीने के लिए स्वच्छ पानी, शौचालय, विद्युत व्यवस्था ग्राउंड की मरम्मत साथ ही साथ दिव्यांग खिलाड़ियों के लिए रैंप की व्यवस्था पर जोर दिया गया।
इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी जगदीश चन्द्र काण्डपाल, मुख्य कोषाधिकारी भूपेन्द्र प्रसाद काण्डपाल, ओलम्पिक एसोसिएशन के सचिव डॉ डीके सिंह जिला कराटे डू एसोसिएशन के अध्यक्ष एड. भूपेश दुमका डिसएबल स्पॉटिंग सोसायटी के प्रदेश सचिव हरीश चैधरी पैरा बैडमिंटन खिलाड़ी शरद जोशी उपस्थित थे।

Share This News