FEATUREDGeneralLatestNewsPoliticspputtarakhandउत्तराखंडनैनीतालराज्य

जिला किसान कांग्रेस कमेटी नैनीताल द्वारा आयोजित किसान सम्मान समारोह संम्पन्न।

न्यूज होम लाइव नेटवर्क:-

नैनीताल। जिला किसान कांग्रेस कमेटी नैनीताल द्वारा आयोजित किसान सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि के रूप पे पूर्व मुख्यमंत्री उत्तराखंड सरकार माननीय हरीश रावत  धारचूला विधायक हरीश धामी  पूर्व राज्य मंत्री खजान गुड्डू नैनीताल की पूर्व विधायक महिला कांग्रेस की अध्य्क्ष सरिता आर्या  रहे। माल्यार्पण वो शॉल भेट कर सभी का स्वागत वो अभिनंदन किया , हरीश रावत जी  किसान सभा को संबोधित करते हुए कहा कि किसान आंदोलन की सुरुवात कांग्रेस पार्टी ने ही किया था कांग्रेस पार्टी ने ही जय जवान जय किसान का नारा देश को दिया था।

राहुल गांधी के नेतृत्व में किसान आंदोलन इतनी तेजी से चल रहा है कि केंद्र सरकार वो उनके दो तीन पूंजीपति हिल गए है वो अपनी पूरी ताकत किसानों के प्रति लगा रहे है चाहे वो सिंधु बॉर्डर हो या टिकरी बॉर्डर हो आज 200 से ज्यादा किसानों की इस आंदोलन में मौत हो चुकी है और सरकार ऐसा भृम फैला रही है कि ये आतंवादी है खलिस्तानी है , साथ ही कुछ मीडिया भी सरकार का साथ दे रही है जो उनके अपने इशारो में चलती है..जो किसान पूरे देश का भरण पोषण करता है उसी किसान की ये दसा निंदनीय है ।

Share This News