FEATUREDGeneralLatestNewspithoragarhppउत्तराखंड

जिला सभागार हॉल में आयोजित की गई जिला युवा कार्यक्रम सलाहकार समिति कि बैठक।

जिला सभागार हॉल में आयोजित की गई जिला युवा कार्यक्रम सलाहकार समिति कि बैठक।

न्यूज होम लाइव नेटवर्क:-

पिथौरागढ। जिला युवा कार्यक्रम वित्तीय वर्ष 2021-22 की कार्ययोजना पर जिला सलाहकार समिति की बैठक का आयोजन जिला सभागार हॉल में डीडीओ गोपाल गिरी की अध्यक्षता में किया गया। जिला युवा अधिकारी नेहरू युवा केंद्र पिथौरागढ़ धुव्र डोगरा द्वारा जिले के विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं जिला युवा सलाहकार समिति के सदस्यों को संबोधित करते हुए वर्ष 2021 22 में आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की रूपरेखा बैठक में प्रस्तुत की गई तथा विभिन्न विकास खंडों में होने वाले कार्यक्रमों की विस्तारपूर्वक चर्चा की गई। बैठक में डीडीओ द्वारा कार्य योजना पर चर्चा करते हुए केंद्र की ओर से संचालित किए जा रहे कार्यक्रमों की सराहना की गई तथा केंद्र से जुड़े स्वयंसेवकों के कार्य की भी सराहना की गई। बैठक में जिला युवा अधिकारी धुव्र डोगरा ने केंद्र से संचालित कार्यक्रमों की चर्चा करते हुए कहा है कि जिला प्रशासन के सहयोग से केंद्र से जुड़े युवा स्वयंसेवकों को काफी सहयोग मिल रहा है जिससे उनके द्वारा समय-समय पर विकास खंडों में केंद्र से संचालित कार्यक्रमों के आयोजन में अधिक से अधिक ग्रामीण युवा जुड़ रहे हैं। भारत सरकार की ओर से चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी जन जन तक पहुंचाने का कार्य प्रत्येक स्वयंसेवक के माध्यम से किया जा रहा है। बैठक में जिले के विभिन्न विभागों से आए अधिकारियों ने अपने सुझाव रखे । बैठक में प्रताप सिंह (उपक्रीड़ाधिकारी), लक्ष्मण सिंह, डॉ सरोज वर्मा ,किशोर पंत , बलराज सिंह रावत, चंद्रशेखर भट्ट ,ललित पंत , दीपक चंद्र पंत, प्रमोद कुमार , बासु पांडे ,दिनेश सिंह ,सुमन पाठक , दिनेश सिंह दिगारी, उमेश सिंह ग्वाल, उर्मिला ,मुकेश , मोहित चंद्र उप्रेती ,उमेश कुमार उपस्थित रहे।

Share This News