ट्रक की टक्कर से गन्ने भरी ट्रॉली पलटी नीचे दबकर किसान की मौत ,लगा जाम
न्यूज होम लाइव व्यूरो यशपाल दिवाकर
बरेली । हाइवे पर मीरगंज पुलिस चौकी के समीप एक तेज रफ्तार ट्रक ने खड़ी गन्ना भरी ट्रॉली को पीछे से ठोंक दिया। जिससे ट्रैक्टर ट्रॉली सड़क के बीचोबीच पलट गई। ट्राली पलटने से हाईवे करीब डेढ़ घंटे जाम की चपेट में रहा। बाद में जेसीबी से गन्ना और ट्रॉली को सड़क से हटाकर जाम खोला गया। इस हादसे में घायल गन्ना किसान की मौत हो गई ।
घटना गुरुवार तड़के करीब पांच बजे की है । भोजीपुरा के रहने वाले पंचम लाल (58 ) ट्रैक्टर ट्राली से गन्ना लेकर रामपुर जनपद के शाहवाद चीनी मिल पर बेचने को ले जा रहा था ।इस ट्रेक्टर ट्राली को नेकपाल चला रहा था ।पुलिस चौकी के पश्चिम में स्थित धर्म कांटा के पास रोजाना की तरह हाइवे के इर्द गिर्द मंडरा रहे गन्ना माफियाओ ने इस टैक्टर ट्राली को रुकवा लिया ।और दोनों के बीच गन्ना खरीद फरोख्त की बात होने लगी।इसी दौरान ट्रक ने खड़ी ट्राली में पीछे से टक्कर मार दी।इस टक्कर से गन्ने की ट्रॉली सड़क के बीचोबीच पलट गई। साथ ही ट्रॉली में भरा गन्ना सड़क पर बिखर गया।इस गन्ना के नीचे खड़ा किसान दब गया। और उसने घटना स्थल पर ही दम तोड़ दिया । प्रभारी निरीक्षक विजय कुमार ने बताया कि ट्रेक्टर ट्राली के चालक नेकपाल की तहरीर पर अज्ञात ट्रक चालक के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत कर मृतक के शव को पीएम हेतु भेजा गया है।

