डीएलएड परीक्षा 31 मई से 2 जून तक लगी धारा 144 ,30 मई से 2 जून 6 बजे तक
न्यूज लाइव संवाददाता कैलाश चन्याल:–
बेरीनाग राष्ट्रीय मुक्त विधालय शिक्षा संस्थान द्वारा डीएलएड परीक्षा संचालन 31 मई से 02 जून तक आयोजित की जानी हैं! एसडीएम सोहन सिंह सैनी ने कहा परीक्षा केन्द्र में परीक्षाओं के सुचारू रूप से संचालन रूप से संचालन एवं शान्ति व्यवस्था बनाये जाने दण्ड प्रक्रिया सहिता की धारा 144 के अन्तर्गत कोई भी व्यक्ति परीक्षा केन्द्र के 200 मीटर की परिधि के अन्दर अस्त शस्त्र आग्नेयास्त्र धारदार हथियार लाठी डण्डा लेकर नहीं चलेगा! किन्तु यह आदेश सुरक्षा बलों शान्ति व्यवस्था में लेगे कर्मियों अद्धसैनिक से विकलांग एवं अक्षम व्यक्तियों को लाठी लेकर चलने में प्रतिबंध नहीं हैं! परीक्षा के दौरान कोई भी व्यक्ति ध्वनि विस्तारक यंत्रों का प्रयोग नहीं करेगा, परीक्षा के दौरान कोई भी वाहरी व्यक्ति की प्रविष्टि निषेध होगी! यदि परीक्षा केन्द्र के परिधि क्षेत्र में कई आम रास्ता हो पर लागू नहीं होगा, यह आदेश तहसील बेरीनाग के अन्तर्गत स्थित समस्त परीक्षा केन्द्रों में 30 मई 10 बजे से 2 जून 6 बजे तक लागू रहेगी, इस आदेश का उल्लहेन भारतीय दण्ड सहित की धारा 188 के अन्तर्गत दण्डनीय अपराध है।

