डीडीहाट, एसडीएम का सरकारी वाहन दुर्घटना ग्रस्त ।
न्यूज होम लाइव नेटवर्क
डीडीहाट, एसडीएम का सरकारी वाहन रविवार अपराह्न दुर्घटना ग्रस्त हो गया जिसमें एसडीएम के एन गोस्वामी गम्भीर रूप से घायल हो गए। उनके सिर में चोट है और उन्हें उपचार के लिए जिला मुख्यालय लाया गया है। हादसे में उनका सुरक्षा कर्मी भी घायल हुआ है। रविवार अपराह्न अस्कोट से धारचूला जाने वाले बाईपास में एसडीएम का सरकारी वाहन अनियंत्रित होकर रोड से करीब 50 मीटर नीचे गिर गया। जिसमें एसडीएम के एन गोस्वामी को सिर में काफी चोट आ गई। पुलिस ने लोगों की मदद से उन्हें सड़क तक पहुंचाया। जिला अस्पताल में जांच के बाद उन्हें सिटी स्कैन के लिए प्राइवेट अस्पताल में भेजा गया है । जिला चिकित्सालय के वरिष्ठ सर्जन डॉ. एलएस बोरा के मुताबिक एसडीएम गोस्वामी के सिर में दो बड़े घाव हैं, उनके सिर में करीब 25 टांके लगाए गए हैं। फिलहाल एसडीएम गोस्वामी का बिष्ट अस्पताल में सीटी स्कैन चल रहा है। रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति क्लियर होगी।

