तेज आंधी के साथ बारिश से बचने पेड़ के नीचे खड़ी महिला की गाज की चपेट में आने से हुई मौत
न्यूज होम लाइव व्यूरो मुकेश भारती
कोरबा।करतला की चैनपुर में खेत पर काम कर रही एक महिला तेज आंधी तूफान बारिश से बचने पेड़ के नीचे खड़ी हुई थी इस दौरान अकाशी बिजली की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई।
शहर रविवार के दोपहर से ही अकाशी बिजली,तेज आंधी तूफान और हल्की बारिश से तरब्दर हो रहा। शहर का अधिकांश हिस्सा धूल से छा गया। वहीं ग्रामीण क्षेत्र में भी इसका खास असर देखने को मिला
करतला थाना अंतर्गत ग्राम चैनपुर निवासी 48 वर्षीय उषा बाई राठिया खेत मे फल्ली की फसल को देख- रेख करने गयी हुई थी अचानक अकाशीय बिजली और बारिश होने कारण अपने बाड़ी के जामुन पेड़ के नीचे पानी के बचाव के लिये खड़ी थी ।इस दौरान गाज चपेट में आने से उसकी मौके पर उसकी मौत हो गई ।मृतिका जब घण्टो बीत जाने के बाद भी घर नहीं पहुंची तो परिजन उसकी तलाश करने गांव के पास खेत में पहुंचे जहां उषा बाई राठिया मृत हालत में पड़ी हुई थी। परिजनों की मानें तो मृतिका रोज की तरह फल्ली की रखवाली करने खेत पर जाया करती थी।

