थल मे पानी के पाइप से लीकेज

न्यूज लाइव के लिए अर्जुन रावत की रिर्पोट:-
थल क्षेत्र मे जल स्थान बेरीनाग के द्वारा पानी की स्पालाई के लिये बनाई गई पाइप लाइन(जुगा पानी पेयजल योजना व मल्ली धारा पेयजल ) टूट कर लीकेज करने लगी है। ,पिछले दो तीन वर्षो से जल स्थान की पाइप लाइन जगह जगह लीकेज चल रही है जिस से पानी की आपूर्ति कम हो पा रही है ।
जल स्थान बेरीनाग के अवर अभियंता महेश रोतेला का कहना है की पाइप लेकेज का ममला अभी प्रेस के माध्यम से संज्ञान में आ रही है दो तीन दिनो के भीतर साइड का निरक्षण कर पाइप लाइन को ठीक करवाया जाएगा ।

