FEATUREDGeneralLatestNewspithoragarhPoliticspputtarakhandथल

थल-सातशिलिंग सड़क निर्माण में देरी पर भड़के विधायक बिशन सिंह चुफाल, सात दिन में गड्ढे न भरने पर धरने की दी चेतावनी।

​थल संवाददाता। 

थल-सातशिलिंग मार्ग पर 57 करोड़ रुपये की लागत से चल रहे निर्माण कार्य की धीमी गति को लेकर डीडीहाट विधायक बिशन सिंह चुफाल ने कड़ा रुख अपनाया है। शनिवार को लोक निर्माण विभाग (लोनिवि) पिथौरागढ़ के अधिकारियों संग सड़क का स्थलीय निरीक्षण करते हुए उन्होंने निर्माण कार्य में हो रही देरी पर भारी नाराजगी जताई।

​विधायक ने अधिकारियों को स्पष्ट अल्टीमेटम दिया कि यदि सात दिनों के भीतर सड़क के सभी गड्ढे भरकर यातायात सुगम नहीं बनाया गया, तो वे लोनिवि के अधीक्षण अभियंता (SE) कार्यालय पर धरना देंगे।

​ठेकेदार के भुगतान और कार्य की गति पर उठाए सवाल

​निरीक्षण के दौरान विधायक चुफाल ने कहा कि क्षेत्र की यह महत्वपूर्ण सड़क लंबे समय से बदहाल है, जिससे ग्रामीणों और वाहन चालकों को काफी परेशानी झेलनी पड़ रही है। उन्होंने अधिकारियों पर वित्तीय अनियमितता का आरोप लगाते हुए कहा कि धरातल पर महज 25 प्रतिशत काम ही पूरा हुआ है, जबकि ठेकेदार को 40 प्रतिशत से अधिक का भुगतान कर दिया गया है। उन्होंने सख्त निर्देश दिए कि जब तक सड़क पर डामरीकरण का काम पूरा नहीं हो जाता, तब तक ठेकेदार को कोई अग्रिम भुगतान न किया जाए।

​प्रमुख निर्देश और बिंदु:

​तीन माह में डामरीकरण: विधायक ने अधिकारियों को अगले तीन महीने के भीतर सड़क पर डामरीकरण का काम पूरा करने के निर्देश दिए।

​अधूरे स्क्रबर पर नाराजगी: 15 किलोमीटर के दायरे में पिछले छह माह में 32 के बदले केवल 16 स्क्रबर ही बन पाए हैं, जिस पर विधायक ने कड़ी नाराजगी जाहिर की।

​मौके पर मौजूदगी: निरीक्षण के दौरान लोनिवि पिथौरागढ़ के सहायक अभियंता, अवर अभियंता, सामाजिक कार्यकर्ता जीवन बोरा, ग्राम प्रधान मवानी जगत सिंह मेहता, पूर्व प्रधान रमेश बम, भाजपा युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष नवीन बसेड़ा, दीपक कार्की, कुंदन बोरा आदि उपस्थित रहे।

Share This News