दंतेवाड़ा में चौथे दिन भी किसी अभ्यर्थी ने नही भरा नामांकन
मुकेश भारती / अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट
रायपुर — विधानसभा उपनिर्वाचन 2019 के तहत विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र 88 दन्तेवाड़ा (अजजा) से सदस्य निर्वाचन के लिये नामांकन दाखिले के चौथे दिन 31 अगस्त को भी किसी अभ्यर्थी ने नाम निर्देशन पत्र दाखिल नहीं किया।
गौरतलब है कि नाम निर्देशन पत्र 04 सितम्बर को अपरान्ह 03:00 बजे तक रिटर्निंग ऑफिसर अथवा सहायक रिटर्निंग ऑफिसर को जमा किये जा सकते हैं एवं 05 सितम्बर को पूर्वान्ह 11:00 बजे नाम निर्देशन पत्रों की संवीक्षा होगी। वहीं 07 सितम्बर को अपरान्ह 03:00 बजे के पूर्व तक अभ्यर्थिता से नाम वापस लिये जा सकते हैं। और 23 सितम्बर 2019 को पूर्वान्ह 07:00 बजे से अपरान्ह 03:00 बजे तक मतदान होगा।

