दो वर्ष की योजना पाँच वर्षों में नही कर पाई पुरी
झारखण्ड
न्यूज लाइव के लिए प्रमोद झा (बंटी) की रिर्पोट–
निरसा । चिरकुंडा शहरी जलापूर्ति योजना में न जाने किसकी लगी है नज़र,दो वर्षों में पूरी होने वाली योजना पाँच वर्षों में भी नही कर पाई पूरी । आज भी पानी की समस्याओं से जूझ रहे है नगरवासी।इस योजना के विलंब होने के कारण न तो अधकारी बताये है सच न ही यहाँ के जनप्रतिनिधि आज तक,वर्षो से जनता को अँधेकार में रखे जा रहे है। लोगो का कहना है कि पानी की इतनी बड़ी समस्या है जिसके कारण घर पर अतिथियों को बुलाने में असमर्थ रहते है,सुबह सभी कामो को छोड़कर पानी की बेवस्था में लग जाते है चाहे वो बच्चे हो या बड़े। यहाँ दो दो डैम है लेकिन पानी की समस्या यही है,चिरकुंडा में जल मिनार बन कर तैयार है लेकिन कछुए की चाल में हो रहे है कार्य। चिरकुंडा नगर परिषद चुनाव के पहले ही यह बताया गया कि जल्द से जल्द पानी सभी के घरों तक पहुँच जाएगी चुनाव के वक्त तो बड़े बड़े मंत्री आये वादा किये अगर चिरकुंडा में भाजपा की सरकार बनी तो 1महीनों के अंदर पानी लोगो के घर घर पहुँच जाएगी,लेकिन आज भी वही स्थिति है जो कल थी। आज केंद्र से लेकर चिरकुंडा तक भाजपा की सरकार है फिर भी इस योजना को पूरा नही कर पा रही है,बस अधिकारी हो या जनप्रतिनिधि सिर्फ एक दूसरे के ऊपर आरोप प्रत्यारोप लगा लगती है,
आपको बता दे कि चिरकुंडा सहरी जलापूर्ति योजना में पाइप बिछाने के कार्य आज पॉँच वर्षो से किया जा रहा है जो आज तक चल ही रही है।
चिरकुंडा में भाजपा 2019 की चुनावी तैयारी में जुट गई है।लेकिन जनता से किये गए वादे नही कर पाए पूरी,कही फिर ये पानी की समस्या 2019 के एक मुद्दे न बन जाये।

