FEATUREDGeneralLatestNewspithoragarhpputtarakhand

धारचुला रांथी मोटर मार्ग पर हुआ सड़क हादसा! 1 की मौत 3 घायल।

न्यूज होम लाइव नेटवर्क:-

पिथौरागढ। धारचूला राथी निर्माणाधीन मोटर मार्ग  में कार्य कर रहा ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर 200 मीटर गहरी खाई में  गिर गया। ट्रैक्टर में 4 लोग सवार  थे। घटना की सूचना पर कोतवाल कुंवर सिंह रावत के नेतृत्व में पुलिस तथा प्रशासन के साथ ही एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची। जहां ग्रामीणों की मदद से घायलों का रेस्क्यू किया गया। वाहन चालक दीपक जाजर देवल  डीडीहाट निवासी की मौके पर ही मौत हो गई। गर्ब्याल खेड़ा धारचूला निवासी इंद्र सिंह को सीएचसी में प्राथमिक उपचार के बाद जिला चिकित्सालय के लिए रेफर कर दिया गया।
घायल गूंजी प्रधान सुरेश गुंज्याल तथा दीपक सिंह को प्राथमिक उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। उप जिलाधिकारी अनिल कुमार शुक्ला तथा सीओ विनोद थापा ने अस्पताल पहुंचकर घायलों से मुलाकात कर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली। मृतक वाहन चालक  का पोस्टमार्टम किया जाएगा।

Share This News