berinagFEATUREDGeneralLatestNewspithoragarhPoliticsuttarakhand

नारायण राम आर्या ने मुख्यमंत्री और क्षेत्र विधायक से इस विद्यालय को सुचारू रूप से चलाने की अपील की है।

न्यूज होम लाइव नेटवर्क संवाददाता कैलाश चन्याल..

 

कांग्रेस सरकार मैं बने आईटीआई कॉलेज की जर्जर हालत को देखकर पूर्व विधायक नारायण राम आर्या ने मुख्यमंत्री और क्षेत्र विधायक से इस विद्यालय को सुचारू रूप से चलाने की अपील की है।

बेरीनाग पुंगराऊ घाटी गेल्थी में कांग्रेस सरकार के समय आईटीआई कॉलेज बना था। कांग्रेस पूर्व विधायक नारायण राम आर्या ने आईटीआई कॉलेज को लेकर भाजपा सरकार पर निशाना साधा और कहां एक तरफ पर्वतीय क्षेत्र से बढते पलायन को सरकार रोकने की बात कर रही है वही दूसरी ओर भाजपा सरकार कांग्रेस के कार्यकाल में बने पांखू गेल्थी में आईटीआई कॉलेज का आज तक सुचार नही करा पायी है आईटीआई भवन जर्जर हालत पहुच चुका है यहां पर कक्षाएं सुचारू रूप से नही चला पा रहे है और नही शिक्षक व स्टॉप नहीं रखा जा रहा है ,और अभी कॉलेज के मुख्य गेट के पास ऑनलाइन फॉर्म भरने की सूचना लगाई गयी है। इस आईटीआई कॉलेज की हालत जर्जर देखकर पूर्व विधायक नारायण राम आर्य ने मुख्यमंत्री और क्षेत्र विधायक से शीघ्र इस कॉलेज को अपने कब्जे में लेकर कक्षाओं को सुचारू रूप से चलाए जाने की माग की और पर्वती क्षेत्र के लोगों को तकनीकी क्षेत्र से जुड़ने की अपील की है।

Share This News