नैनीताल। पिंजरे में कैद हुआ आंतक का पर्याय बना गुलदार।

एनएचएल नेटवर्क:-
नैनीताल। पिंजरे में कैद हुआ आंतक का पर्याय बना गुलदार। वन विभाग द्वारा लगाए गए पिंजरे में हुआ कैद। हल्द्वानी- नैनीताल मार्ग स्थित समीपवर्ती चोपड़ा गांव के दांगड़ तोक में पांच वर्षीय बच्ची को मारने के बाद आदमखोर गुलदार को पकड़ने के लिए वन विभाग द्वारा लगाए गए पिंजरे में एक तेंदुआ कैद हुआ है। जिसे रानीबाग रेस्क्यू सेंटर भेजा जा रहा है। हालांकि फिलहाल कैद हुआ तेंदुआ आदमखोर है इसकी पुष्टि नहीं हो पाई है। अभी फिलहाल नियुक्त शिकारी और वन विभाग के कर्मी क्षेत्र में गश्त करते रहेंगे।नैनीताल। पिंजरे में कैद हुआ आंतक का पर्याय बना गुलदार। वन विभाग द्वारा लगाए गए पिंजरे में हुआ कैद। हल्द्वानी- नैनीताल मार्ग स्थित समीपवर्ती चोपड़ा गांव के दांगड़ तोक में पांच वर्षीय बच्ची को मारने के बाद आदमखोर गुलदार को पकड़ने के लिए वन विभाग द्वारा लगाए गए पिंजरे में एक तेंदुआ कैद हुआ है। जिसे रानीबाग रेस्क्यू सेंटर भेजा जा रहा है। हालांकि फिलहाल कैद हुआ तेंदुआ आदमखोर है इसकी पुष्टि नहीं हो पाई है। अभी फिलहाल नियुक्त शिकारी और वन विभाग के कर्मी क्षेत्र में गश्त करते रहेंगे। इधर बुधवार को परिजनों और ग्रामीणों ने तेंदुआ को मारने की मांग को लेकर हंगामा कर दिया। ग्रामीणों द्वारा तेंदुआ को मारने के आदेश नहीं होने तक बच्ची का अंतिम संस्कार नहीं किए जाने के ऐलान के बाद डीएफओ बीजूलाल टीआर मौके पर पहुंचे। जहां उन्होंने आदमखोर तेंदुआ को मारने के आदेश जारी करने के साथ ही पीड़ित पक्ष को मुआवजा राशि का चेक सौंपा।

