GeneralNewsबिहार

नोटबंदी का सपोर्ट करने वाले चाचा नीतीश अब उठा रहे हैं सवाल, कल बता देंगे इसे बड़ा घोटाला’

‘
पटना/स्टेट हेड न्यूज लाइव  एस.एच. चंचल:–

सीएम नीतीश कुमार के नोटबंदी पर दिए गये बयान के बाद से ही बिहार में सियासत चरम पर है.  जिन्होंने पहले नोटबंदी का समर्थन किया था, वो अब नोटबंदी के विरोध की बात कर रहे हैं. नीतीश कुमार के नोटबंदी पर दिए गए बयान के बाद राजद की ओर से इसका रिएक्शन आया है. तेजस्वी यादव ने जबरदस्त हमला बोला है नीतीश कुमार पर.
तेजस्वी का नीतीश पर हमला
तेजस्वी यादव ने आज 27 मई को ट्वीट किया और कहा कि , हमारे प्यारे नीतीश चाचा ने एक और तगड़ा और तीखा यू-टर्न लिया है. वो पहले नोटबंदी के समर्थन में थे लेकिन अब उसी पर सवाल उठा रहे हैं. तेजस्वी यादव ने आगे कहा कि आम लोगों की समस्याओं, कठिनाइयों और मांगों को समझने में नीतीश हमेशा पीछे रहते हैं. आश्चर्यचकित न हों अगर वह नोटबंदी को भारत का सबसे बड़ा घोटाला बता दें तो.
Our beloved Nitish Chacha took another sharp U-turn..
He supported demonetisation but now questioning it…
He is always years behind in understanding the issues, difficulties & demands of common people.
Don’t be surprised if he calls demonetisation the biggest scam of India
— Tejashwi Yadav (@yadavtejashwi) May 27, 2018
नीतीश कुमार ने किया नोटबंदी का विरोध
आपको बता दें कि नोटबंदी का समर्थन करने वाले बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इसे लेकर अब सवाल उठाए हैं. नीतीश ने कहा कि नोटबंदी के दौरान बैंकों ने अपना काम ठीक से नहीं किया, यही वजह है कि लोगों को नोटबंदी का जितना फायदा मिलना चाहिए था वह नहीं मिल पाया. मुख्यमंत्री ने कहा, मैं नोटबंदी का समर्थक था लेकिन इस कदम से कितने लोगों को फायदा मिला? कुछ लोगों ने अपना नकदी पैसा इधर से उधर कर लिया.

Share This News