नोलिंग मंदिर पोखरी गौलचौरा में बलि प्रथा बंद
न्यूज होम लाइव व्यूरोः-
गणाई गंगोली(पिथौरागढ़) गणाई गंगोली के पोखरी गोलचौरा में मंदिर सीमित एवं पुजारी धर्मानंद जोशी की अध्यक्षता में एक आम बैठक की गई जिसमें मंदिर में आज से बलि प्रथा बंद किये जाने का निर्णय लिया गया है ।पुजारी धर्मानंद जोशी का कहना है मंदिर में बलि प्रथा से पहले मंदिर में पर्दा लग जाता है मंदिर में भोग लगाकर बलि के समय मंदिर के कपाट बंद कर दिए जाते हैं इसलिए स्पष्ट है कि मंदिर में बलि से श्री इष्ट नोलिंग जी का कोई सम्बन्ध नही है आज से मंदिर को बलिदान मंदिर में या परिसर में नही होगा बैठक मे धर्मानंद जोशी,गोकुल सिंह,सर्वजीत सिंह बोरा,श्याम सिंह,गोविंद सिंह,सर्वजीत सिंह,बच्चन सिंह,भुवन सिंह,गोपाल सिंह,जगत सिंह,सुरेश सिंह,पंकज सिंह,शंकर सिंह,हेमन्त सिंह,गणेश सिंह,रमेश जोशी,गिरीश जोशी,आनंद सिंह,सुधीर सिंह बोरा,राजेन्द्र सिंह,अंकित सिंह,राम सिंह,कृपाल सिंह,देव सिंह,पुरन सिंह,जगदीश सिंह दलीप सिंह,समशेर सिंह,जोग सिंह आदि लोग थे

