नौकरी की मांग को लेकर एसईसीएल के गेवरा खदान के मुहाने पर टेंट लगाकर अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन किया विरोध शुरू।
कोसमंदा जूनाडीह घाटमुड़ा बरेली मनगांव पड़निया सिरकी बेलटिकरी मलगांव सुवाभोड़ी आमगांव पोड़ी बाहन्पाठ जैसे गांवों के पुराने नौकरी के मामले को लेकर मंगलवार को ग्रामीणों ने टेंट लगाकर अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन आंदोलन शुरू कर दिया।
अपने पुराने पट्टे-खाते के बदले में भू-स्वामियों ने नौकरी की मांग को गेवरा के एसईसीएल प्रबंधन से की है लेकिन 30-35 वर्ष गुजर जाने के बाद भी भू-स्वामियों को नौकरी की प्रबंध नहीं करा पाई जिसे लेकर भू-स्वामियों ने मंगलवार को गेवरा खदान के मुहाने पर टेंट लगाकर अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन आंदोलन शुरू कर दिया।
भू स्वामियों ने बताया कि भू-अर्जन के बाद कुछ लोगों को नौकरी गेवरा एसईसीएल प्रबंधन के द्वारा दिया जा चुका है और बांकी गांवों के भू-स्वामियों की नौकरी शेष बचा हुआ है भू-स्वामियों का कहना है कि 30-35 वर्ष गुजर जाने के बाद भी एसईसीएल गेवरा प्रबंधन के द्वारा मनमानी किया जाता है और ऐसा प्रतीत होता है कि वर्ग अनुसार हमारे साथ भेदभाव किया जा रहा है तभी तो 30-35 साल गुजर जाने के बाद भी भू-स्वामियों के नौकरी के मामले को लेकर एसईसीएल गेवरा प्रबंधन के द्वारा उपलब्ध नहीं कराई गई और आज भी भू-स्वामी अपनी नौकरी से वंचित है और दर-दर भटकने को मजबूर हैं।
जिसे लेकर भू-स्वामियों ने मंगलवार को गेवरा खदान के मुहाने पर टेंट लगाकर अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन आंदोलन शुरू कर दिया है।
जिसमें सूरज सिंह कंवर,राकेश दास महंत,मनीराम भारती,अखिलेश,रमेश कुमार कठौते,रोमियों,शिव सिंह आदि ग्रामीण उपस्थित थे।

