न्योलियासेरा मदनपुर मोटर मार्ग में कुलूर नदी पर नवनिर्मित पुल का विधायक फकीर राम टम्टा ने लोकार्पण किया।
न्यूज होम लाइव नेटवर्क
गणाई गंगोली। सेराघाट क्षेत्र में न्योलियासेरा मदनपुर मोटर मार्ग में कुलूर नदी पर पांच साल पूर्व टूटे मोटर पुल के स्थान पर नए पुल का निर्माण हो चुका है। नवनिर्मित पुल का विधायक ने लोकार्पण किया।
पांच साल पूर्व सेराघाट में सेराघाट – मदनपुर मोटर मार्ग पर कुलूर नदी पर बना नवनिर्मित पुल दो भारवाहक वाहनों के एक साथ गुजरने से टूट गया था। पुल टूटने से दो लोगों की मौत हुई थी और तीन लोग घायल हुए थे। पुल टूटने से ग्यारह गांव अलग- थलग पड़ गए थे। कुलूर नदी पर आवाजाही के लिए ट्राली लगाई गई थी ।

नदी का पानी कम होने के बाद पत्थर डाल कर आवाजाही कर रहे थे। पुल टूटने का सबसे बड़ा खामियाजा छात्र-छात्राओं को भुगतना पड़ रहा था। पुल निर्माण के लिए स्थानीय जनता द्वारा आंदोलन भी किए थे। बीते वर्षो में सरकार द्वारा पुल स्वीकृत किया गया। लोनिवि बेरीनाग द्वारा नदी पर पुल तैयार किया गया। सोमवार को स्थानीय विधायक फकीर राम टम्टा ने पुल का उद्घाटन किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि न्यौलियासेरा -मदनपुर मार्ग पर पुल निर्माण से जनता को राहत मिली है।

इस मौके पर भाजपा मंडल महामंत्र मोहन जोशी, जेपी चन्याल, अभिषेक वर्मा दीपक चन्याल, दीवान डोबाल, नवीन जोशी, भगवत वर्मा, हीरा सिंह बोरा, दीपक मेहरा, सुरेश नियोलिया, संजय ग्वासीकोटी, जोगेंद्र डसीला, बंशीधर बाबा, भरत डोबाल जगत बोरा, कुंदन डसीला सहित लोनिवि अधिकारी और स्थानीय जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।


