LatestNewsछत्तीसगढ़

पहले मां पत्नी और बच्चों से मांगी माफी फिर दी जान

न्यूज होम लाइव व्यूरो मुकेश भारती:-

कोरबा। खुदकुशी करने से पहले युवक ने पहले अपनी माँ पत्नी और बच्चे से माफी मांगी फिर घर के म्यार में झूल गया। मृतक वसीम मोहम्मद ने ये घातक कदम क्यो उठाया ये परिजनों के समझ से परे है।घटना की सूचना पर मानिकपुर चौकी पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच कार्यवाही शुरू कर दी है।

मुड़ापार निवास 30 वर्षीय वसीम मोहम्मद के शादी को 9 साल हो गए। उसकी पत्नी और 5 साल की एक मासूम बेटी भी है। पिता जी के मौत के बाद 3 छोटे भाई और एक बूढ़ी माँ का सहारा बन कर वसीम रोजी मजदूरी कर भरण पोषण करता था।बीती रात ऐसी क्या स्थिति निर्मित हो गयी कि वसीम ने घर पर फांसी लगा कर जान दे दी।मृतक के परिजनों की माने तो वसीम देर शाम मजदूरी कर घर पहुचा फिर हंसी खुशी सब से बात भी किया। और वो अपने कमरे में सोने चले गया। माँ कही बाहर गयी हुई थी पत्नी और बच्चे दूसरे कमरे में सोए हुए थे।वसीम ने अपने माँ को फोन किया और कहा कि माँ मुझे माफ करना पत्नी, बच्ची और भाइयों का ख्याल रखना अब मैं हमेशा के लिए जा रहा हु। ये कहते घर के म्यार पर फांसी के फंदे पर लटक कर जान दे दी। माँ को लगा कि शराब के नशे में वसीम ऐसी बात कर रहा होगा। फिर माँ ने अपने बहु और बेटे को फोन पर ये बात बताई और कमरे में जा कर देखा तो कमरा अंदर से बंद था दरवाजा तोड़कर जब अंदर देखा तो वसीम की मौत हो चुकी थी।घटना की सूचना मानिकपुर चौकी पुलिस को दी गई और मौके पर पहुच जांच कार्यवाही की गई। मानिकपुर चौकी में पदस्थ asi राकेश गुप्ता ने बताया कि युवक आदतन शराबी था और उसने किन परिस्थितियों में ये घातक कदम उठाया है मामले की जांच की जा रही है।

Share This News