FEATUREDGeneralLatestNewspithoragarhuttarakhand

पहाड़ी से गिरकर नदी में फंसे व्यक्ति को थाना धारचूला पुलिस ने कड़ी मसक्कत से निकालकर पहुँचाया हास्पिटल।

न्यूज होम लाइव संवाददाता दीपक जोशी ।

पिथौरागढ़ पुलिस पहाड़ी से गिरकर नदी में फंसे व्यक्ति को थाना धारचूला पुलिस ने कड़ी मसक्कत से निकालकर पहुँचाया हास्पिटल   को आपदा कन्ट्रोल रूम धारचूला से थाना धारचूला में सूचना मिली कि एक व्यक्ति पहाड़ी से गिरकर कालिका बजानी नदी में फंसा हुआ है । सूचना पर तत्काल प्रभारी निरीक्षक धारचूला श्री के0एस रावत मय पुलिस टीम के मौके पर पहुंचे । पुलिस टीम द्वारा कड़ी मसक्कत से घायल व्यक्ति राजेन्द्र राम पुत्र श्री कमल राम निवासी बजानी कालिका उम्र 40 वर्ष को स्थानीय लोगों की मदद से रेस्क्यू कर सकुशल सीएचसी धारचूला पहुँचाया ।

रैस्क्यू टीम के0एस0रावत- प्रभारी निरीक्षक कोतवाली धारचूला, का0 आन सिंह,का0 महेन्द्र कुमार,का0 खीम सिंह आदि मौदूद रहे।

Share This News