GeneralNewsउत्तर प्रदेश

पालिका बोर्ड की बैठक में विभिन्न कार्यो के प्रस्ताव की जतायी सहमति

 न्यूज लाइव संवाददाता अभिषेक कुमार गौड:-

जलालपुर ,अम्बेडकरनगर। स्थानीय नगर पालिका परिषद के पहली बोर्ड की बैठक में पद्म यश भारती सम्मानित अनवर जलालपुरी के नाम का प्रवेश द्वार, सामुदायिक हाता, भविष्य साहित्य विकास स्मृति चिन्ह व कान्हा विकास योजना का प्रस्ताव चेयरमैन फरजाना खातून की अध्यक्षता में किया गया जिसमें 16 करोड़ 22 लाख 53 हजार आय के बजट व 15 करोड़ 80 लाख 50 हजार व्यय एवं वर्ष के अंत में 42 लाख 3 हजार रुपये बचत होने का अनुमान का बजट पेश हुआ। अधिशाषी अधिकारी आलोक सिंह के संचालन में सम्पन्न हुई बैठक में सभासद शालिनी पाण्डेय के प्रस्ताव किया गया। पालिका कार्यालय के सामने रामलीला मैदान में इंटर लाकिंग व नाली निर्माण का प्रस्ताव ध्वनिमति से पारित किया गया। पम्प नम्बर चार पश्चिम तरफ व वाजितपुर पानी की सप्लाई तत्काल प्रभाव से कराये जाने के लिए कार्यदायी संस्था जल निगम को पत्र भेजा गया। उर्दू बाजार नदी के किनारे सौन्द्रीकरण समेत दर्जन भर कार्यो के लिए उपस्थित सभासदों ने सहमति जतायी। बैठक में जीशान हैदर, संतोष सोनी ,मीसम रजा, सीतल सोनी, सांसद प्रतिनिधि कृष्ण गोपाल कशौधन, विधायक प्रतिनिधि रिंकू उपाध्याय, आशाराम मौर्य समेत अधिकतर जन प्रतिनिधि मौजूद रहे।

Share This News