LatestNewsबिहार

नए भवन में स्थानांतरित होगा कृष्णा डेंटल हॉस्पिटल

 न्यूज लाइव संवाददाता  सौरभ कुमार ,

पटना : – जागरुकता अभियान के द्वारा संचालित कृष्णा डेंटल हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर का राजधानी पटना के मीठापुर के गौरियामठ में अपने नए भवन रजनी काम्प्लेक्स में स्थानांतरण किया जा रहा है। यहाँ हम बताते चले कि कृष्णा डेंटल हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर के प्रधान दन्त चिकित्सक डॉ.धर्मेन्द्र कुमार सिर्फ दांत के हीं नहीं समाज के भी डॉक्टर हैं। इनके द्वारा किए जा रहे सामाजिक कार्यों से समाज को नयी चेतना मिली है। आज इनकी प्रेरणा से हजारों युवक गुटखा खाना व नशे जैसे तत्व को छोड़ चुके हैं। इनकी ख्याति आज देश के कोने-कोने से लेकर विदेशों तक में हैं। डॉ. धर्मेन्द्र के द्वारा किए जा रहे प्रयास से लोगों को स्वास्थ्य लाभ मिल रहा है। वहीं इनके द्वारा चलाये जा रहे जागरूकता अभियान से आज हजारों हजार की संख्या में लोग लाभान्वित भी हुए हैं। ज्ञात हो कि डॉ. धर्मेन्द्र नें चिकित्सा क्षेत्र में कई अवार्ड हासिल कर बिहार राज्य का नाम रौशन किया है। वहीं हॉस्पिटल के व्यवस्थापक और जागरूकता के निदेशक प्रसिद्ध दन्त चिकित्सक डॉ. धर्मेन्द्र कुमार ने कहा कि यहां इस तरह के अत्याधुनिक अस्पताल खोल कर मुझे काफी खुशी हुई है। मैं यहां के लोगों के प्रति समर्पित रहूंगा और बेहतर से बेहतर सेवा देने के लिए तत्पर रहूंगा। आपको हम यह बताते चले की दन्त चिकित्सा के क्षेत्र में वीरायतन हॉस्पिटल राजगीर में इनके द्वारा पिछले 10 वर्षों में 1 लाख 25 हजार मरीजो का सफलता पूर्वक इलाज किया गया। वर्ष 2011 में इन्हें बेस्ट डेन्टिस्ट ऑफ द ईयर और वर्ष 2014 में भारत सेवा रत्न , बिहारी अस्मिता सम्मान समारोह, वर्ष 2017 में बिहार सृजन सम्मान जैसे कई सम्मानों से विभूषित किया जा चुका है।

Share This News