FEATUREDGeneralLatestNewspithoragarhpputtarakhand

पिथौरागढ़-चंपावत सीमा पर हुए दर्दनाक सड़क हादसे में घायलों से मिले युवा कांग्रेसी, मृतक के परिजनों को 20 लाख सहायता राशि की मांग।

पिथौरागढ़-संवाददाता। 

​पिथौरागढ़: पिथौरागढ़-चंपावत जनपद सीमा पर घाट के समीप बीते दिन हुए सड़क हादसे के बाद युवा कांग्रेस का एक प्रतिनिधिमंडल जिला अस्पताल पहुंचा। युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव ऋषेंद्र महर और जिलाध्यक्ष धीरज बेरी के नेतृत्व में कांग्रेसी नेताओं ने अस्पताल में भर्ती घायलों और उनके परिजनों से मुलाकात कर उनका हाल-चाल जाना। इस दौरान नेताओं ने मौके पर मौजूद चिकित्सकों से घायलों के स्वास्थ्य की स्थिति की जानकारी ली और उन्हें हर संभव बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने का आग्रह किया।

​गौरतलब है कि बीते दिवस गंगोलीहाट से पिथौरागढ़ की ओर आ रही एक कार घाट के पास अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई थी। इस दर्दनाक हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई थी, जबकि चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे। घायलों का फिलहाल जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है।

​अस्पताल दौरे के दौरान युवा कांग्रेस नेताओं ने प्रदेश सरकार से मांग की कि हादसे में अपनी जान गंवाने वाले व्यक्ति के परिजनों को ₹20 लाख तथा घायलों को ₹5-5 लाख की आर्थिक सहायता तुरंत प्रदान की जाए। इसके साथ ही उन्होंने घायलों का पूरा इलाज सरकारी खर्च पर निशुल्क कराने की पुरजोर अपील की।

​इस मौके पर संतोष गोस्वामी, राकेश कुमार, जीवन कोहली, संजय कोहली, किशन लोहिया और रोहित कोहली चंद सहित कई अन्य युवा कांग्रेसी कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Share This News