उत्तराखंड में फिर सक्रिय होगा मानसून: 10 सितंबर से भारी बारिश का येलो अलर्ट, 7 जिले रहेंगे प्रभावित।

देहरादून संवाददाता।
देहरादून। मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून की ओर से उत्तराखंड के लिए मौसम पूर्वानुमान जारी किया गया है। पिछले 24 घंटों में मानसून की रफ्तार धीमी रहने और धूप खिलने के बाद, 10 सितंबर से राज्य में एक बार फिर मानसून की गतिविधियां तेज होने की संभावना है।
8 और 9 सितंबर: पर्वतीय जिलों में आकाशीय बिजली का अलर्ट
पर्वतीय जिलों तथा उधम सिंह नगर में कहीं-कहीं गरज-चमक, आकाशीय बिजली और बारिश के तीव्र दौर की आशंका के चलते येलो अलर्ट जारी किया गया है।
10 सितंबर: 4 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी
देहरादून, नैनीताल, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है।
राज्य के सभी जनपदों में गर्जन और आकाशीय बिजली चमकने की संभावना है।
11 सितंबर: 7 जिलों में तेज मानसून का असर
मानसून के जोर पकड़ने से देहरादून, टिहरी, रुद्रप्रयाग, चमोली, नैनीताल, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों में भारी बारिश का अलर्ट रहेगा।
12 से 14 सितंबर: बारिश का दौर जारी रहने के आसार
12 सितंबर को देहरादून, बागेश्वर और उत्तरकाशी में भारी बारिश की संभावना बनी रहेगी।
13 और 14 सितंबर को प्रदेश भर में हल्की से मध्यम वर्षा और गर्जन के साथ बौछारें पड़ने के आसार हैं।
प्रशासन की अपील: यात्रा के दौरान बरतें सतर्कता
मौसम विभाग ने पर्वतीय क्षेत्रों में यात्रा करने वाले यात्रियों और स्थानीय निवासियों को अनावश्यक बाहर न निकलने, आकाशीय बिजली के दौरान सुरक्षित स्थानों पर रहने तथा स्थानीय मौसम अपडेट पर नज़र बनाए रखने की सलाह दी है।

