FEATUREDGeneralLatestNewspithoragarhpputtarakhandपिथौरागढ़ में समाचार पत्रों के नवीनीकरण व नवीन सूचीबद्धता के लिए 15 सितंबर तक आवेदन आमंत्रित

पिथौरागढ़ में समाचार पत्रों के नवीनीकरण व नवीन सूचीबद्धता के लिए 15 सितंबर तक आवेदन आमंत्रित  ।

पिथौरागढ़ संवाददाता।


‎पिथौरागढ़। जिला सूचना कार्यालय, पिथौरागढ़ ने जनपद स्तर पर संचालित समाचार पत्र-पत्रिकाओं के नवीनीकरण और नवीन सूचीबद्धता (Empanelment) की प्रक्रिया शुरू कर दी है। महानिदेशक, सूचना एवं लोक सम्पर्क विभाग, देहरादून के निर्देशों के अनुपालन में यह कार्यवाही की जा रही है।
‎विभाग की ओर से जारी सूचना के अनुसार, इच्छुक प्रकाशकों और संपादकों को अपने आवेदन जमा करने के लिए 15 सितम्बर, 2026 तक की अंतिम तिथि निर्धारित की गई है।
‎जिला सूचना अधिकारी संतोष चंद ने जनपद के समस्त समाचार पत्र-पत्रिकाओं के प्रकाशकों, संपादकों और स्थानीय प्रतिनिधियों से अपील की है कि वे समय-सीमा का ध्यान रखते हुए आवश्यक दस्तावेजों के साथ अपना आवेदन कार्यालय में जमा कराना सुनिश्चित करें, ताकि सूचीबद्धता की प्रक्रिया समय पर पूर्ण की जा सके।

Share This News