FEATUREDGeneralLatestNewspithoragarhuttarakhand

पिथौरागढ़ में हुआ फ्रीडम रन का सफल आयोजन।

 

न्यूज़ होम लाइव नेटवर्क

पिथौरागढ।आजादी का अमृत महोत्सव के तहत फिट इंडिया फ्रीडम रन 2.0 का आयोजन किया गया।मुनाकोट प्रखंड में एसएसबी चौकी से 50 युवाओं के लिए 7.5 किमी दौड़ का आयोजन किया गया.नेहरू युवा केंद्र पिथौरागढ़ उत्तराखंड 2 अक्टूबर 2021 तक जिले के सभी विकासखंडों में 75 ऐसे फिट इंडिया फ्रीडम रन का आयोजन करेगा। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में एस के शर्मा कमांडिंग ऑफिसर एसएसबी, प्रशांत कुमार जिला युवा कल्याण अधिकारी एवं ग्राम प्रधान एवं बीटीसी सदस्य उपस्थित थे। सभी युवाओं ने अपने दैनिक जीवन में कम से कम 30 मिनट के लिए फिटनेस को शामिल करने का संकल्प लिया।अंत में जिला युवा अधिकारी श्री ध्रुव डोगरा ने सभी गणमान्य व्यक्तियों को धन्यवाद दिया और मैराथन के विजेताओं को मोमेंटो, प्रमाण पत्र और पदक से सम्मानित किया।

Share This News