FEATUREDGeneralLatestNewspithoragarhpputtarakhand

पिथौरागढ़ में NCC कैडेट्स ने चलाया जन जागरूकता अभियान: नुक्कड़ नाटक, ‘एक पेड़ मां के नाम’ और ‘हर घर तिरंगा’ का आयोजन।

पिथौरागढ़ संवाददाता। 

​पिथौरागढ़। एनसीसी महानिदेशालय और 80 वाहिनी के कमांडिंग ऑफिसर लेफ्टिनेंट कर्नल देवेश सिंह ऐरी के निर्देशों पर प्रशासनिक अधिकारी मेजर संध्या सिंह ने सोशल सर्विस कम्युनिटी डिपार्टमेंट (SSCD) के तहत एक व्यापक जन जागरूकता अभियान का शुभारंभ किया। मेजर संध्या सिंह ने एलएसएम कैंपस, पिथौरागढ़ से 100 एनसीसी कैडेट्स के दल को झंडी दिखाकर (Flag Off) रवाना किया, जिसने पूरे पिथौरागढ़ बाजार में जागरूकता रैली निकाली।

​80 बटालियन के एनसीसी दल का स्वागत एएनओ (ANO) गौरव जोशी ने किया। अभियान के दौरान कैडेट्स ने दो प्रमुख विषयों पर प्रभावी नुक्कड़ नाटकों का मंचन किया:

  • ​स्वास्थ्य एवं पोषण: पहले नाटक के जरिए कैडेट्स ने खान-पान में सुधार कर बीमारियों से बचाव के तरीके समझाए और केंद्र व राज्य सरकार की स्वास्थ्य योजनाओं की जानकारी दी।
  • ​नशा मुक्ति भारत: दूसरे नाटक में नशा मुक्ति का संदेश दिया गया, जिसे स्थानीय लोगों ने खूब सराहा।

​इसके बाद एनसीसी दल ने ‘एक पेड़ मां के नाम’ और ‘स्वच्छ भारत अभियान’ के तहत पौधरोपण व स्वच्छता कार्यक्रम आयोजित किए।

​कार्यक्रम के अंतिम चरण में ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के अंतर्गत सूबेदार मेजर (हॉनरेरी लेफ्टिनेंट) गंगा सिंह और सूबेदार हरेंद्र सिंह की उपस्थिति में ध्वजारोहण किया गया। इस दौरान राष्ट्रगान और प्रेरणादायक संबोधन हुआ, जबकि कैडेट्स ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर सभी का मन मोह लिया।

Share This News