FEATUREDGeneralLatestNewspithoragarhpputtarakhand

पिथौरागढ़ में NH-09 पर रात्रिकालीन यातायात बंद, घाट बैंड पर शाम 6 से सुबह 6 बजे तक आवाजाही पूरी तरह प्रतिबंधित।

पिथौरागढ़ संवाददाता। 

​पिथौरागढ़: राष्ट्रीय राजमार्ग-09 पर सफर करने वाले यात्रियों और चालकों के लिए अहम खबर है। सुरक्षा के मद्देनजर हाईवे पर रात्रिकालीन यातायात पूरी तरह से बंद कर दिया गया है।

​उपजिलाधिकारी (SDM) सदर जितेंद्र वर्मा के अनुसार, NH-09 के किलोमीटर 168.600 से 168.800 के बीच स्थित घाट बैंड (मुन्ना बैंड) / एचपी बैंड के ऊपर पहाड़ी से लगातार पत्थर, मलबे और भारी बोल्डर गिर रहे हैं। पहाड़ी दरकने के कारण यह हिस्सा बेहद संवेदनशील और कमजोर हो चुका है, जिससे किसी बड़े हादसे का अंदेशा बना हुआ है।

​जनसुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए प्रशासन ने इस प्रभावित क्षेत्र में रात के समय वाहनों की आवाजाही पर रोक लगा दी है। एसडीएम ने यातायात प्रभारी को सख्त निर्देश दिए हैं कि रोजाना शाम 6:00 बजे से सुबह 6:00 बजे तक इस मार्ग पर यातायात पूरी तरह से प्रतिबंधित रखा जाए। यात्रियों से अपील की गई है कि वे इस समयावधि में यात्रा करने से बचें और सुरक्षित मार्गों का चयन करें।

Share This News