पिपराही थानाध्यक्ष पर परिवाद वाद दायर,
शिवहर न्यूज लाइव संवाददाता /शबनम बेताब:-
शिवहर—शस्त्र अनुज्ञप्ति का आवेदन सही तरीके से जांच प्रतिवेदन नहीं भेजने पर पिपराही थाना क्षेत्र के महुअवा गाँव निवासी मो• कुतबुद्दीन के पुत्र शबनम बेताब के द्वारा जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी मनन राम के समक्ष परिवाद वाद दायर किया गया है,परिवार वाद दायर करने वाले शबनम बेताब ने जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी को बताया है कि शस्त्र अनुज्ञप्ति का आवेदन अंचलाधिकारी द्वारा पिपराही थाना जांच करने हेतु भेजा गया था परंतु थानाध्यक्ष द्वारा जांच प्रतिवेदन पर परिवादकर्ता शबनम बेताब के खिलाफ अंचल कार्यालय को भेजा गया,परिवादकर्ता ने दिए गए आवेदन में बताया है कि न्यायालय के एक मामले में 4 मार्च 2017 को दोषमुक्त करार कर दिया गया था ,जिसकी छाया प्रति थानाध्यक्ष को देने के बावजूद भी अंचल कार्यालय को परिवादकर्ता शबनम बेताब के विरुद्ध लिख कर लौटा दिया गया,जबकि परिवाद कर्ता द्वारा न्यायालय से दोषमुक्त कॉपी के साथ पिपराही,अंचल कार्यालय द्वारा पत्रांक 530 दिनांक 19 जुलाई 2018 को थानाध्यक्ष पिपराही को रिमाइंडर पुनः भेजा गया बावजूद थानाध्यक्ष पिपराही द्वारा आज तक जांच प्रतिवेदन अंचल कार्यालय को नहीं लौटाया गया,जबकि जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी मनन राम के समक्ष परिवाद पत्र दायर संख्या 403110105071801513 किया गया है जिसकी अगली सुनवाई 20 जुलाई 2018 को 11:,am,निर्धारित की गई है।

