FEATUREDGeneralLatestNewspputtarakhandबागेश्वर

पुलिस लाईन मालता में  रिमझिम रौतेला ने पुलिस कार्मिकों की धर्म पत्नियों के साथ सम्मेलन आयोजित कर उनको आत्मनिर्भर बनाने एवं उनकी समस्याओं के निस्तारण के सम्बन्ध में जानकारी दी।

 

पुलिस लाईन मालता में  रिमझिम रौतेला ने पुलिस कार्मिकों की धर्म पत्नियों के साथ सम्मेलन आयोजित कर उनको आत्मनिर्भर बनाने एवं उनकी समस्याओं के निस्तारण के सम्बन्ध में जानकारी दी।

 

न्यूज होम लाइव संवाददाता दीपक जोशी:-

 

बागेश्वर में उत्तराखंड पुलिस वाइव्स वेलफेयर एसोसिएशन उत्तराखंड   रिमझिम रौतेला  की अध्यक्षता में  पुलिस लाईन मालता में पुलिस कार्मिकों की धर्म पत्नियों के साथ सम्मेलन आयोजित किया गया। सम्मेलन में  रिमझिम रौतेल द्वारा मौजूद महिलाओं से वार्तालाप की गई एवं उनकी पारिवारिक समस्याओं व उनकी रूचियों के बारे में जानकारी ली गई। इस दौरान सम्मेलन में मौजूद पुलिस परिवार की महिलाओं द्वारा अपना परिचय देते हुए बच्चों की शिक्षा के लिए पुलिस माॅर्डन स्कूल बनाये एवं स्वच्छता के दृष्टिगत लाईन परिसर के समीप बने कूडे़दान को हटाये जाने के सम्बन्ध में  अवगत कराया गया। रौतेला द्वारा सम्मेलन में महिलाओं द्वारा बताई गई समस्याओं व सुझावों के निराकरण हेतु सम्बन्धित को बताया गया।
इस दौरान रौतेला ने कहा  महिलाएं अपने घर परिवार की पूर्ण समर्पण के साथ परिवार व बच्चों की देखभाल करती हैं जिसके कारण वह स्वयं की देखभाल नही कर पाती हैं, जिस कारण अपनी रुचियों को नजरअंदाज कर देती हैं जबकि महिला अपने परिवार की आधारशिला होती हैं। परिवार की आधारशिला व नीव का मजबूत होना अत्यंत आवश्यक है अतः समस्त महिलाएं अपने स्वास्थ्य का ख्याल रखें और अपनी रुचियों को नजरअंदाज ना करते हुए अपने लिए भी समय निकालें जैसे अपने परिवार की देखभाल करती हैं वैसे ही अपना ख्याल रखें। जब वो पूर्णरूप से स्वस्थ्य होगी तभी अपने और परिवार का ख्याल रख पाएगी।
महोदया द्वारा बताया कि UTTARAKHAND POLICE WIVES WELFARE ASSOCIATION  का मुख्य उद्देश्य पुलिस परिवार की महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए उन्हें व्यवसायिक प्रशिक्षण प्रदान करना, मेधावी एवं जरूरतमंद बच्चों को छात्रवृत्ति प्रदान किया जाना, स्वास्थ्य परीक्षण हेतु मेडिकल कैम्प आयोजित कराना, परिवार के सदस्यों हेतु शैक्षिक, व्यवसायिक कौशल प्रशिक्षण कार्यक्रमों को बढ़ावा देना, खेल तथा शिक्षा में उत्कृष्टता के लिए योग्यता, पुरस्कार तथा विशेष रूप से दिव्यांग बच्चों के लिए आर्थिक सहायता करना, कैरियर काउंसिलिंग कराना तथा कौशल विकास केन्द्रों के माध्यम से कुशलता चिन्हित कर अवसरों का एक मंच प्रदान करना आदि है, इसमें सभी पुलिस परिवार की महिलाएं बढ़-चढ़ हिस्सा लें।

Share This News