सांसद लोक सभा,अजय टम्टा ने बुधवार को जिला मुख्यालय में डीडीयू-जीकेवाई प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारम्भ किया।

न्यूज होम लाइव नेटवर्क संवाददाता दीपक जोशी:-
पिथौरागढ़ सांसद लोक सभा,अजय टम्टा ने बुधवार को जिला मुख्यालय में डीडीयू-जीकेवाई प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारम्भ किया गया। पंडित दीनदयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल योजना के अंतर्गत निःशुल्क कम्प्यूटर/सोलर प्रशिक्षण कार्यक्रम की शुरूआत जनपद पिथौरागढ़ में माननीय सांसद अजय टम्टा के द्वारा की गई। कार्यक्रम की शुरूवात सांसद ने जी.बी.डब्लू.एस. संस्था पंडा में दीप प्रज्वलित कर की गई। इस दौरान उन्होंने यह भी बताया कि यह सरकार की महत्चपूर्ण योजना है, जिसमें युवाओं को शिक्षा के साथ-साथ रोजगार के क्षेत्र में आगे लाया जा सकेगा। इस अवसर पर विधायक डीडीहाट बिशन सिंह चुफाल द्वारा भी अभ्यर्थियों को स्वरोजगार के लिए प्रेरित किया गया। इस अवसर पर संस्था के अध्यक्ष दीपक गौतम व डिस्ट्रिक थीमेटिक एक्सपर्ट राजेश सिंह बिष्ट द्वारा बताया गया कि छः माह के प्रशिक्षण के दौरान बच्चों को सोलर टैक्निशियन, कम्प्यूटर टैक्निशियन, इंग्लिश स्पीकिंग, पर्सनालिटी डेवलपमेंट का कोर्स कराया जायेगा। इस दौरान कार्यक्रम में डीडीहाट विधानसभा क्षेत्र के विधायक बिशन सिंह चुफाल, मुख्य विकास अधिकारी अनुराधा पाल, परियोजना निदेशक डीआरडीए आशीष पुनेठा, जिला महामंत्री कृपाल बल्दिया, सोनम पाण्डे, संजय सिंह असवाल आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम में लगभग 100 स्थानीय अभिभावकों तथा बच्चों द्वारा प्रतिभाग किया गया।

