प्रदेश के सभी सरकारी कार्यालय अगले तीन दिन तक बंद।
न्यूज होम लाइव नेटवर्क:-

देहरादून। उत्तराखण्ड में कोरोना के बढ़ते आंकड़ों के बीच सरकार ने अब बड़ा कदम उठाया है। प्रदेश के सभी सरकारी कार्यालय अगले तीन दिन तक बंद रखने के आदेश दिए गए हैं। वहीं सरकारी और गैर सरकारी स्कूल, कॉलेज भी अब बंद कर दिए गए हैं।
सरकारी कार्यालयों में कोरोना का बढ़ते संक्रमण से रोकथाम के लिए सचिव डॉ पंकज कुमार पांडे ने गुरुवार को आदेश जारी किये। इसमें कहा गया है कि आवश्यक सेवाओं को छोड़ते हुए अन्य सभी सरकारी कार्यालय 23, 24 और 25 अप्रैल(शुक्रवार, शनिवार और रविवार) को बंद रहेंगे। इन तीन दिनों में सभी कार्यालयों में सेनेटाइजेशन का कार्य किया जायेगा।

