महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास राज्य मंत्री रेखा आर्या ने सीएम के आदेश पर हरिद्वार पहुंचकर हंसी से मुलाकात की ।

न्यूज होम लाइव नेटवर्क टीम..
हरिद्वार। महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास राज्य मंत्री रेखा आर्या ने सीएम के आदेश पर मंगलवार को हरिद्वार पहुंचकर हंसी से मुलाकात की । उन्होंने सरकार की ओर से हंसी के रहने , खाने और उसे नौकरी देने का आश्वासन दिया । जिसका जवाब देने के लिए हंसी ने एक दिन का समय मांगा है ।
डबल एमए होने के बावजूद हरिद्वार में भीख मांग रहीं हंसी प्रहरी का मामला मीडिया में सुर्खियां बनने के बाद राज्यमंत्री रेखा आर्या हरिद्वार पहुंची । यहां नेहरू युवा केंद्र में मंत्री ने हंसी से बंद कमरे में हरिद्वार में मुश्किल हालातो में गुजर बसर कर रही हंसी प्रहरी से राज्य मंत्री रेखा आर्या ने मुलाकात कर उनके परेशानी की जानकारी और हंसी को सरकार एवं महिला कल्याण विभाग द्वारा नारी निकेतन में रहने की व्यवस्था शिशु सदन में उनके बच्चे की शिक्षा व नौकरी के लिए प्रस्ताव दिया है । जिसमे हंसी से समय लेकर विचार कर अपना निर्णय बताने के लिए कहा है । कि हंसी जी इस प्रस्ताव को स्वीकार कर समाज की मुख्य धारा से जुड़ेंगी ।

