FEATUREDGeneralLatestNewsPoliticsदिल्ली

बंशीधर भगत बने उत्तराखंड के प्रोटेम स्पीकर, …

न्यूज होम लाइव नेटवर्क:-

देहरादून। बंशीधर भगत उत्तराखंड के प्रोटेम स्पीकर बन गए हैं। देहरादून स्थित राजभवन में उत्तराखंड के राज्यपाल ले.जनरल गुरमीत सिंह ने उन्हें प्रोटेम स्पीकर पद की शपथ दिला दी है। इसके बाद बंशीधर भगत विधानसभा पहुंच रहे है, जहां वह सभी विधायकों को शपथ दिलाएंगे। इस मौके पर कार्यकारी मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी राजभवन में उपस्थित रहे।इधर नवनिर्वाचित विधायकों का विधानसभा पहुंचने का सिलसिला प्रारंभ हो गया है। पहली बार निर्वाचित विधायक सविता कपूर व त्रिलोक सिंह चीमा आदि कई विधायक विधानसभा भवन को नमन कर भीतर प्रवेश कर रहे हैं।

 

Share This News