बढ़ती महंगाई से आक्रोशित होकर आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने सिमलगैर बाजार में भाजपा सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।
न्यूज होम लाइव नेटवर्क संवाददाता दीपक जोशी

पिथौरागढ़ बढ़ती महंगाई से आक्रोशित होकर आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने सिमलगैर बाजार में भाजपा सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए विरोध प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि बेरोजगारी की मार झेल रहे लोगों को महंगाई की मार देकर भाजपा ने कमर तोड़ने का प्रयास किया है।
आप नेता सुरेश जोशी के नेतृत्व में सिमलगैर बाजार में महंगी सब्जी को हाथ में लेकर आप कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। श्री जोशी ने कहा कि सब्जी के दाम आसमान पहुंच चुके हैं और प्रदेश सरकार को कोई लेना देना नहीं है आम आदमी पहले से ही बेरोजगारी की मार झेल रहा है लॉकडाउन में लोगों को राहत देने की बजाय भारतीय जनता पार्टी की सरकार में लोगों की जेब में डाका डालने का काम किया है जिसे बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं किया जा सकता है।
महिला प्रभारी एडवोकेट सरोज देवता ने कहा कि सब्जियों के दाम बढ़ने से महिलाओं का रसोई का बजट बिगड़ गया है और लोग मानसिक रूप से परेशान हैं ऐसे में सरकार ने समझदारी दिखाते हुए दाम कम रखने चाहिए थे लेकिन सरकार के पास कोई ठोस नीति नहीं है सरकार की जनविरोधी नीतियों का आप कार्यकर्ता विरोध करता है।
प्रदर्शन में धीरज जोशी ,शंकर राम, कैलाश कठा यत, विनय भाटिया, दीपक कुमार, भावना शर्मा, रितु, संजय कुमार, जाकिर, नीरज, शाहिद हुसैन, मुबारक हुसैन, विनोद जोशी सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

