8 वर्षों से पड़े हैं विद्यालय के अधूरे भवन का निर्माण,, शिक्षा विभाग नहीं दे रहें ध्यान
बलिया /बेगूसराय :- न्यूज लाइव संंवाददाता अनिकेत सिन्हा –
बलिया नगर पंचायत क्षेत्र के बलिया बाजार के बीचों बीच स्थित श्रीमती अनार देवी सेठानी उच्च विद्यालय हाई स्कूल जहां +2 की भी पढ़ाई होती है। बीते वर्ष 2010 में मुख्यमंत्री सम विकास योजना के अंतर्गत दो बड़े हॉल निर्माण का फंड आया था लेकिन जो अब तक अधूरा पड़ा हुआ है आपको बताएंगे कि वर्ष 2010 में विद्यालय के प्रधानाचार्य राम सभी पासवान जी थे जिनकी समय में इस योजना के अंतर्गत हॉल की राशि आई और उस राशि से हॉल के चारों ओर दीवार का घेराव कर दिया गया। लेकिन छत अब तक नहीं बनाया गया है पता हो कि विद्यालय में वर्ग नाईन से लेकर प्लस टू तक में कुल छात्र छात्राओं की संख्या लगभग 4000 है वर्तमान प्रधानाचार्य रंजीत कुमार सुधांशु बताए हैं कि इतने अत्यधिक संख्याओं में मौजूद छात्र छात्राओं को पढ़ने एवं पठन पाठन कराने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है उन्होंने बताया कि अगर सारे के सारे नामांकित छात्र छात्राएं यदि विद्यालय में एक साथ आ जाएं तो उन्हें बैठने के लिए जगह भी नहीं मिल पाएगा वही यह अधूरे भवन जो लगभग 8 साल से पड़ा है यदि बनकर पूर्णरूपेण तैयार हो जाता है तो शायद कुछ परेशानियां कम हो जाएगी वहीं विद्यालय के क्लास रूम के बगल में बहुत सारे कचरे भी बिखरे पड़े थे जिससे काफी भयानक बदबू आ रही थी जिस पर विद्यालय के प्रधानाचार्य को अब तक ध्यान नहीं गया वही जन अधिकार पार्टी के युवा शक्ति मोर्चा बलिया सुमित कुमार ने बताया कि यदि इस भवन को अविलंब रूप से तैयार नहीं कराई जाती है तो हमारे जन अधिकार पार्टी धरना प्रदर्शन करेंगे और पार्टी के तरफ से विभाग को इस भवन को बनाने के लिए एक लिखित आवेदन दिया जाएगा मौके पर युवा शक्ति मोर्चा बेगूसराय के विजय कुमार जन अधिकार पार्टी के कार्यकर्ता अविनाश कुमार छोटू कुमार गुड्डू कुमार समेत कई लोग उपस्थित थे जिन्होंने विद्यालय की तमाम समस्याओं से अवगत कराते हुए विद्यालय में अध्ययनरत छात्र छात्राओं के हित के लिए होने वाले कार्यों के बारे में विचार विमर्श किया।

