बरवाअङ्डा में नकली नोटों का कारोबारी धराया दो सौ का नकली नोट खपाने का कर रहा था प्रयास
*बरवाअङ्डा में नकली नोटों का कारोबारी धराया दो सौ का नकली नोट खपाने का कर रहा था प्रयास*

रिपोर्ट उमेश चौबे
धनबाद धनबाद जिला इन दिनों नकली नोटों का बेखौफ होकर नकली नोटों को बाजार में खपाने का काम कर रहा है धड़ल्ले से जारी है नकली नोटों का कारोबार नकली नोट देखने में ऐसा लगता है जैसे वह असली हो और अच्छे-अच्छे जानकार भी उसे पकड़ नहीं पाते इसी सिलसिले में बरवाअड्डा में सोमवार को ऐसे ही एक नकली नोटों का कारोबारे को दुकानदार ने पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया।
आरोपी विकास कुमार
इस संबंध में स्थानीय लोगों ने बताया कि खुद को ट्रक चालक बताने वाले आरा बिहार के निवासी विकास कुमार एक मोबाइल दुकान में गया और वहां पर 400 का रिचार्ज कराने के बाद नकली नोट दुकानदार को थमा दिया। दुकानदार को नोट पर शक होने पर अगल बगल के दुकानदारों को बुलाया तब सच्चाई का पता चला।
बरामद ₹200 का जाली नोट
इसी बीच विकास खुद को बचाने के लिए तरह-तरह के बहाने बनाता रहा। इसी बीच किसी ने स्थानीय थाने को इसकी सूचना दे दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने भी जांच के बाद नोटों को नकली पाया और विकास को हिरासत में लेकर पूछताछ के लिए थाने लेते गई।

