FEATUREDGeneralLatestNewsझारखंड

मौजा शहरपुरा के विस्थापितों के बीच एक आमसभा संम्पन्न

 न्यूज होम लाइव नेटवर्क टीम के साथ  रिपोर्ट सतीश मिश्रा ।

सिंदरी सोमवार को सिंदरी बस्ती विद्यालय प्रांगण में मौजा सिंदरी,मौजा रोहड़ाबांध,मौजा छोटा डोमगढ़,मौजा शहरपुरा के विस्थापितों के बीच एक आमसभा हुई। बैठक में वक्ताओं ने कहा कि में FCI द्वारा फैक्ट्री लगाने के बाद 1976 में FCI ने रैयतों को विस्थापित करने के लिए 261 एकड़ जमीन पर बसाने के लिए भू-राजस्व मंत्रालय को प्रपत्र सौपा था एवं साउथ होस्टल में रैयतों के साथ एक बैठक भी रखा था जिसे बाद में स्थगित कर दिया गया था। जिसके बाद से FCI ने आज तक रैयतों के लिए कोई कार्यवाही नही किया ,रैयतों को ना ही विस्थापित कराया गया और न ही उनको उचित मुआवजा मुहैया कराया गया तथा FCI द्वारा कोई displaced cerficate भी निर्गत नहीं किया गया जिसके कारण आज तक उपर्युक्त सभी मौजा के रैयत सरकारी योजनाओ एवं सरकारी कागजात से वंचित है एवं एक भूमिंहीन नागरिक की तरह जीने को मजबूर है। उपर्युक्त सभी समस्यों को देखते हुए प्रत्येक मौजा में बैठक कर इसे बड़ा आंदोलन का रूप देने का निर्णय लिया गया। बैठक में भक्ति पद पाल,भोलानाथ रजवार, रंजीत मंडल,पुरण सिंह,नगेंन गोराई, बैद्यनाथ महतो,विजय रजवार,मोंटू मल्लिक,काली टुडू,आदित्य हेम्ब्रम,शाहदेव मुर्मू,जयदेव पाल आदि उपस्थित थे। बैठक की अध्यक्षता परशुराम सिंह एवं संचालन छोटन चटर्जी ने किया।

Share This News