बरेली में एक दूल्हा पुलिस को देख भाग खड़ा हुआ. फ़िल्मी स्टाईल में आगे भागता दूल्हा पीछे बाराती और उनका पीछा करती प पुलिस…

न्यूज लाइव संवाददाता यशपाल दिवाकर मीर गंज बरेली।

बरेली: यूपी के बरेली में एक दूल्हा पुलिस को देख भाग खड़ा हुआ. फ़िल्मी स्टाईल में आगे भागता दूल्हा पीछे बाराती और उनका पीछा करती पुलिस. पुलिस दूल्हे को तो नहीं पकड़ सकी. लेकिन दूल्हे को गाड़ी लेकर आये ड्राइवर को गाड़ी सहित पकड़ लिया.

दहेज हत्या का आरोपी पक्ष है दूल्हा

नेकपुर गल्ला मंडी निवासी राजकुमार की शादी 2003 में चौपला निवासी रामदेवी के साथ हुई थी. दहेज हत्या के चलते 2005 रामदेवी की मौत हो गई थी. रामदेवी के भाई प्रेम ने बहन के पति, ननद, सास आदि के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था.

दहेज हत्या का आरोपी है दूल्हे का परिवार. पुलिस को देख भगा दूल्हा. गाड़ी ड्राइवर पुलिस ने पकड़ा. बरेली के सुभाषनगर का मामला. लड़की वालों ने किया शादी से इंकार.

इसके बाद से आरोपी भूमिगत हो गए थे. देर रात पुलिस को सूचना मिली कि हत्यारोपी रामकुमार अपने छोटे भाई मनोज की बारात लेकर सुभाषनगर आया है. पुलिस को देख दूल्हा समेत सभी बाराती फरार हो गए. पुलिस ने मौके से दूल्हे की सजी और उसके ड्राइवर को कब्जे में ले लिया.

लड़की वालों ने किया शादी से इंकार

पुलिस के पहुँचने के बाद लड़की वालों को जब मालूम हुआ कि लड़का पक्ष दहेज हत्या के मामले में आरोपी है तो उसने भी शादी करने से इंकार कर दिया. वहीं पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है.

Share This News