FEATUREDGeneralHealthLatestNewspithoragarhppउत्तराखंड

बलात्कारी को राजनैतिक संरक्षण दे रही है भाजपा: खत्री

बलात्कारी को राजनैतिक संरक्षण दे रही है भाजपा: खत्री।

पिथौरागढ़/ आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता सुशील खत्री ने एक प्रेस वार्ता कर कहा कि हरिद्वार में 11 साल की बच्ची के साथ हुई हैवानियत और उसके बाद उसकी हत्या को लेकर राज्य सरकार और पुलिस पर जमकर निशाना साधा। प्रदेश प्रवक्ता सुशील खत्री ने आरोप लगाए कि एक मासूम के साथ इतनी बडी हैवानियत होने के बाद भी भा ज पा सरकार ने अपनी गंभीरता नहीं दिखाई ,और साथ ही पुलिस पर अपराधियों को संरक्षण देने का आरोप भी लगाया। उन्होंने कहा कि हरिद्वार में जो इंसानियत को शर्मसार कर देने वाली घटना घटित हुई ,उसके बावजूद भी शासकीय प्रवक्ता मदन कौशिक महज खानापूर्ति कर रहे हैं। उन्होंने कहा उनके विधानसभा में हुई इस बर्बरता पूर्व हुई अमानवीय घटना से पूरा हरिद्वार स्तब्ध है और आरोपी अभी तक पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं । जबकि ये मदन कौशिक जी की विधानसभा का मामला है।
जहां महज पक्ष और विपक्ष खानापूर्ति करते हैं ,लेकिन उन्हें उस मासूम के दर्द का कोई एहसास नहीं है ,जो दरिंदगी का शिकार हुई और उस मासूम की बेरहमी से हत्या तक कर दी गई और जब घरवाले बच्ची को ढूंढते हुए वारदात वाले घर में पहुंचते हैं तो ,आरोपी कहता है कि ये बच्ची की लाश नहीं बल्कि एक डमी है।आप प्रदेश प्रवक्ता खत्री ने कहा भाजपा शासन में उत्तराखंड में दहशत का माहौल पैदा हो गया है। बहन बेटियां घरों में सुरक्षित नहीं रह गई हैं। लाॅ एंड ऑर्डर पूरी तरह से फेल है।

प्रदेश प्रवक्ता ने बताया कि वहीं जब आप पार्टी की उपाध्यक्ष वहां पहुंची और परिवार से मिली तो पीडित पक्ष ने राजीव नाम के शख्स पर आरोप भी लगाए, लेकिन पुलिस ने उसके बावजूद भी उसे गिरफ्तार नहीं किया। जबकि बच्ची की लाश मिलने से पहले कुछ देर तक वो पुलिस के साथ दिखाई दिया ।उसके बाद उसके अचानक गायब होने पर और अब तक गिरफ्तारी ना होने पर सवालिया निशाने खड़ा किया कि आखिरकार किसकी शह पर आरोपी अब तक गिरफ्तार नहीं हो पा रहा है । क्या किसी बडे नेता का सरंक्षण आरोपी को है आखिर पुलिस किसके दवाब में काम कर रही है। उन्होंने बीजेपी सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि आखिर कब तक मां बहनों की आबरु से बीजेपी सरकार देवभूमि में खिलवाड देखती रहेगी । उन्होंने कहा कि प्रदेश में लगातार इस तरह महिलाओं और बच्चियों पर दुष्कर्म और मर्डर की घटनाएं तेजी से बढ रही हैं ,उसके लिए लाचार कानून व्यवस्था और सरकार जिम्मेदार है । इनकी लापरवाही के चलते आरोपी लगातार इस तरह की घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं ,लेकिन सरकार उसके बावजूद भी हाथ पर हाथ धरी बैठी है। प्रदेश प्रवक्ता खत्री ने कहा कि बीते दिन आम आदमी पार्टी के नेता पीडित परिवार से मिले परिवार ने बच्ची पर हुए अत्याचार की पूरी बात उन्हें बताई। उन्होंने इस घटना को भयावह बताते हुए कहा कि, अब पुलिस और सरकार से लोगों का विश्वास उठ चुका है ,और अब अपने बच्चों की देखभाल और सुरक्षा की उम्मीद सरकार और पुलिस से नहीं है ।

प्रदेश प्रवक्ता सुशील खत्री ने कहा कि पार्टी के अधिवक्ता मासूम को न्याय दिलाने के लिए उनका केस लड़ेंगे ,चाहे प्रशासन और सरकार साथ दे या, ना दे।

प्रदेश प्रवक्ता खत्री ने सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि आप पार्टी सरकार को आगाह कर रही है कि अगर जल्द ही इस मामले में अपराधी नहीं पकडे गए तो सरकार इसके गंभीर परिणाम भुगतने को तैयार रहे। आप देवभूमि में अपराधियों को संरक्षण और महिलाओं और मासूमों के साथ किसी भी तरह के अत्याचार को कतई बर्दाश्त नहीं करेगी।

Share This News