बहादुरगढ़ में नकली सिक्के बनाने की फैक्ट्री का भंडाफोड़
बहादुरगढ।गणपति धाम स्थित एक फैक्ट्री में चोरी छुपे बनाए जा रहे थे नकली ₹5 के सिक्के बीते 3 माह में मार्केट में उतारे जा चुके हैं 30 करोड़ रुपए के सिक्के रविवार की रात सप्लाई करने गई गाड़ी फरीदाबाद सीआइए ने पकड़ी तो हुआ खुलासापुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर बहादुरगढ़ फैक्ट्री पर छापा मारकर वहां से मशीन, 5 रुपये के सिक्के बनाने वाली डाई और लगभग ढाई लाख रुपए के और सिक्के यानी कुल पांच लाख रुपये और कुछ कच्चा माल बरामद किया.पुलिस ने इनसे पूछा तो ये सही जवाब नहीं दे पाए जिसके बाद को इन पर पूरा शक हुआ फिर पुलिस ने सिक्कों की जांच कराई तो पता चला कि सभी सिक्के नकली है. जिसके बाद पुलिस ने इन से कड़ाई से पूछताछ की तो उन्होंने खुलासा करते हुए बताया कि इनकी नकली सिक्के बनाने की फैक्ट्री बहादुरगढ़ में चलती है जहां से यह सिक्के बनाने का काम करते हैं.फरीदाबाद क्राइम ब्रांच ने एक ऐसे गिरोह को पकड़ने में कामयाबी हासिल की है जो एनजीओ की आड़ में 5 रुपये के नकली सिक्के बनाने का गोरखधंधा करते थे. फरीदाबाद पुलिस कमिश्नर के मुताबिक क्राइम ब्रांच ने सूचना के आधार पर एक इनोवा गाड़ी को रोककर जब जांच की तो उसमें एक महिला सहित तीन युवक बैठे थे गाड़ी में जांच करने पर उन्हें गाड़ी से 5 रुपये के नकली सिक्के ढाई लाख के सिक्के बरामद हुए.

