बागेश्वर क्षेत्रान्तर्गत कठायतबाडा घोषित माइक्रो कन्टेंमेंट जोन …
बागेश्वर क्षेत्रान्तर्गत कठायतबाडा घोषित माइक्रो कन्टेंमेंट जोन …

न्यूज होम लाइव संवाददाता कुलदीप सिह:-
बागेश्वर …. तहसील बागेश्वर के कठायतबाडा क्षेत्रान्तर्गत विभिन्न स्थानों में कोरोना संक्रमित व्यक्ति पाये जाने पर तथा कोरोना वायरस के प्रसार के दृष्टिगत आपदा प्रबन्धन अधिनियम 2005 एवं महामारी अधिनियम 1897 में निहित प्राविधानों के तहत जिला मजिस्ट्रेट/अध्यक्ष जिला आपदा प्रबन्धन प्राधिकरण विनीत कुमार ने उक्त क्षेत्र को माइक्रो कन्टेंमेंट जोन में विभाजित किया गया था। उप जिलाधिकारी बागेश्वर ने दिनांक 15 मर्इ 2021 द्वारा प्रस्तुत की गयी आख्या के क्रम में तहसील बागेश्वर के ठाकुरद्वारा (कठायतबाड़ा) क्षेत्रान्तर्गत घोषित माइक्रो कन्टेंमेंट जोन में सभी के स्वास्थ्य परीक्षण के उपरान्त स्वस्थ पाये जाने पर जिला मजिस्ट्रेट/अध्यक्ष जिला आपदा प्रबन्धन प्राधिकरण ने तहसील बागेश्वर क्षेत्रान्तर्गत कठायतबाडा घोषित माइक्रो कन्टेंमेंट जोन को मुक्त (डिनोटिफाइड) किया गया है।

