GeneralNewsबागेश्वर

बागेश्वर में बनी पेयजल समस्या …बागेश्वर…

बागेश्वर न्यूज लाइव संवाददाता कुलदीप सिह…

बागेश्वर में पेयजल को लेकर समस्या बनी हुई है। विभाग टैंकरों के माध्यम से पानी की सप्लाई कर पेयजल आपूर्ति कर रहा है।नगर में पेयजल की समस्या बनी हुई है। नगर के तहसील रोड, ज्वालादेवी वार्ड, दुग बाजार, कत्यूर बाजार और मजियाखेत, कफलखेत नई बस्ती, मंडलसेरा में काफी लंबे समय से नियमित रूप से पानी की सप्लाई नहीं हो पा रही है। जिसके कारण पेयजल संकट बना हुआ है। उपभोक्ता महेश सिंह, राजेंद्र सिंह, हरिप्रसाद का कहना है कि पानी न होने के कारण उनकी दिनचर्या प्रभावित हो रही है। गर्मी का सीजन होने के कारण पानी की खपत भी ज्यादा होती है। लेकिन विभाग के पेयजल व्यवस्था को दुरूस्त न करने के कारण उनको नदी का प्रदूषित पानी पीने को मजबूर होना पड़ रहा है। उन्होंने विभाग से मांग की है कि टैंकर से पानी की आपूर्ति कर इस समस्या से निजात दिलायी जाए। ईई नंदकिशारे ने बताया कि पेयजल आपूर्ति को सुचारू करने के लिए प्रयास किया जा रहा है। पेयजल की समस्या वाले स्थानों पर पानी का वितरण टैंकरों के माध्यम से किया जा रहा है।

Share This News