FEATUREDGeneralHealthLatestNewsउत्तराखंडचमोली

बादल फटने के कारण आये मलवे से बनी छानी में रह रही महिला व बच्ची उसमें दबे…

न्यूज होम लाइव नेटवर्क टीम…

चमोली जिले के घाट विकास खंड के पडेर गांव के निकट तिमदो तोक मे बादल फटने के कारण आये मलवे से बनी छानी में रह रही महिला व बच्ची उसमें दब गये। मलवे में दबने के कारण महिला की मौत हो गई जबकि बच्ची घायल बतायी जा रही है ।बच्ची को घायलावस्था में उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घाट लाया गया है।

आपदा परिचालन केंद्र चमोली से मिली सूचना के अनुसार सोमवार की देर सांय से चमोली जिले में हो रही भारी वर्षा के कारण रात्रि तीन बजे के आसपास घाट विकास खंड के पडेर गांव के निकट तिमदो तोक में बादल फटने की सूचना मिली बताया कि तिमदो ताक में बादल फटने से हुए भूस्खलन के कारण आये मलवे से यहां बनी छानी में रह रही पडेर गांव निवासी 36 वर्षीय देवेश्वरी देवी पत्नी रघुवीर सिंह व उसकी 12 वर्षीय पुत्री इसकी चपेट में आ गये जिससे मलवे में दबने से महिला की मौत हो गई जबकि बच्ची को घायलावस्था में घाट चिकित्सालय में भर्ती किया गया है।

Share This News