LatestNewsuttarakhandनैनीताल

बालिका को जबरन चार पहिया वाहन में ले जानने वाले मामले में अपराधिक घटना ना होकर गलतफहमी के चलते हुई घटना ।

न्यूज होम लाइव संवाददाता राजेन्द्र पंत रमाकान्त

लालकुआं। गत दिवस एसबीआई के सामने 7 वर्षीय बालिका को जबरन चार पहिया वाहन में ले जानने वाले मामले में अपराधिक घटना ना होकर गलतफहमी के चलते हुई घटना होना सामने आया है। पुलिस ने जब दोनों पक्षों को आमने-सामने बिठाकर बात की तो असलियत सामने आ गयी। बाद में वाहन चालक का पुलिस एक्ट में चालान किया गया। और छात्रा के परिजन संतुष्ट होकर लौट गये।
वार्ड नंबर एक निवासी 12 वर्षीय छात्रा के परिजनों द्वारा गत दिवस चार पहिया वाहन चालक एवं उसमें बैठे कुछ लोगों पर उनकी बच्ची को जबरन कार में बिठाने का आरोप लगाकर सनसनी फैला दी थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस एवं गुप्तचर एजेंसियों ने मामले की पड़ताल शुरू की। शनिवार की शाम उक्त कार चालक, उसमें सवार लोगों व पीड़ित पक्ष को कोतवाली बुलाकर सबका आमना सामना कराया गया। दोनों पक्षों की बातचीत के दौरान पता चला कि गलतफहमी के चलते उक्त मामला हो गया। इसमें जहां बालिका के परिजन वाहन चालक व उसमें बैठे लोगों को अपहरणकर्ता समझ बैठे। वही चालक एवं गाड़ी में बैठे युवक छात्रा को सवारी समझ कर गाड़ी में बैठने को कहने लगे तो छात्रा डर गयी। जबकि गाड़ी चालक व उसमें सवार युवक तथा छात्रा के परिजन आपस में जानने वाले निकले। जिसके बाद छात्रा के परिजनों ने मामले में कार्रवाई करने से इनकार कर दिया। जिसके बाद कोतवाली पुलिस ने वाहन चालक और वाहन में बैठे दूसरे युवक का पुलिस एक्ट में चालान किया। तथा छात्रा के परिजन संतुष्ट होकर घर को लौट गये।

Share This News