बीए तथा बीएससी प्रथम सेमेस्टर हेतु ऑनलाइन प्रवेश प्रक्रिया प्रारंभ।
न्यूज होम लाइव डैस्क
बेरीनाग आगामी शिक्षा सत्र में प्रवेश के हेतु महाविद्यालय मे बैठक का आयोजन किया गया ।बैठक की अध्यक्षता महाविद्यालय प्राचार्य डॉक्टर सीडी सूठा ने किया ,इस मौके पर प्राचार्य ने बताया महाविद्यालय में बीए तथा बीएससी प्रथम सेमेस्टर हेतु ऑनलाइन प्रवेश प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई है। प्रवेश प्रक्रिया के प्रथम चरण में छात्र छात्राओं को कुमाऊं विश्वविद्यालय नैनीताल की वेबसाइट पर ₹50 शुल्क से ऑनलाइन पंजीकरण कराना है इसके बाद पोर्टल में लॉगिन कर आवेदन पत्र ऑनलाइन भरा जाना है ऑनलाइन पंजीकरण की अंतिम तिथि 25 जून निर्धारित की गई है उन्होंने बताया कि प्रवेश के इच्छुक छात्र छात्रा स्वयं अथवा किसी भी सीएससी सेंटर अथवा साइबर कैफे से ऑनलाइन आवेदन पत्र भर सकते हैं महाविद्यालय में प्रवेश मेरिट के आधार पर प्रत्येक विषय में उपलब्ध सीटों पर किया जायेगा उन्होंने प्रवेश के इच्छुक समस्त छात्र-छात्राओं एवं उनके अभिभावकों से आग्रह किया कि वे निर्धारित समय में प्रवेश ले ले क्योंकि ऑफलाइन माध्यम से प्रवेश नहीं दिए जा सकेंगे ऑनलाइन आवेदन पत्र भरते समय विशेष सावधानी बरते जाने के अनुरोध के साथ ही उन्होंने कहा कि ऑनलाइन आवेदन पत्र भरते समय छात्र-छात्राएं अपना नाम जन्मतिथि मोबाइल नंबर ईमेल आईडी एवं आधार नंबर आदि की सही सही जानकारी भरें और फॉर्म सबमिट करने से पूर्व एक भली-भांति चैक कर लें , बैठक में डॉक्टर कामत कुमार , डॉ ज्योति निवास पंत, डॉ धीरज खाती, एम एस कुटियाल, डॉ प्रमोद कोठारी, डॉ लीलाधर मिश्रा, डॉ कंचन भंडारी ,डॉ राजेंद्र पंत, डॉ बीना लोहिया, डॉ दीपा पाठक, डॉ पार्वती , अश्विन कुमार, अरुण यादव, चंद्र प्रकाश, कौशल उप्रेती , कल्पना जोशी सहित महाविद्यालय प्राध्यापक एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

