FEATUREDLatestNewsबिहार

बीती रात डीएसपी प्रीतिश कुमार पूसा थाना क्षेत्र के कई गांव में छापेमारी कर शराब और बिक्रेता को पकड़े।

नवीन कुमार वर्मा
समस्तीपुर बिहार।

बीती देर रात करीब 1:30 बजे सदर पुलिस उपाधीक्षक प्रीतीश कुमार की अध्यक्षता में पूसा थाना अंतर्गत ध्रुवगामा, मलिकौर, गढ़िया आदि ग्रामों में संयुक्त छापेमारी अचानक की गई। जहां से भारी मात्रा में देशी-विदेशी शराब के साथ शराब व्यवसाई को गिरफ्तार किया गया।गिरफ्तारियों की पहचान नीरज पासवान 20 वर्ष पिता शिवजी पासवान, ओम प्रकाश 37 वर्ष पिता महेंद्र सिंह सभी ध्रुवगामा निवासी एवं सुधीर राय 47 वर्ष पिता राजेंद्र राय विक्कु राय 50 वर्ष पिता राम प्रसाद राय सभी मलिकौर निवासी तथा राम नरेश महतो 46 पिता लक्ष्मी महतो निवासी ग्राम हरपुर पूसा के रूप में की गई है। ज्ञात हो कि सदर पुलिस उपाधीक्षक को गुप्त सूचना मिली कि व्यवसाई शराब की खेप लेकर पहुंचे हुए हैं तब सूचना के आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए सदर पुलिस उपाधीक्षक ने अपनी अध्यक्षता में मुफस्सिल थाना अध्यक्ष विक्रम आचार्य, वैनी ओ.पी. प्रभारी नंदकिशोर यादव एवं स्थानीय थाना अध्यक्ष कामेश्वर शर्मा के दल-बल (जिसमें दर्जनभर पुलिसकर्मी शामिल थे) के साथ संयुक्त छापेमारी अभियान चला दिया। जिसमें पुलिस उपाधीक्षक ने सफलता के साथ भारी मात्रा में देशी-विदेशी शराब के बरामद एवं व्यवसायी को गिरफ्तार किया। पुलिस उपाधीक्षक ने बताया कि शराब को बरामद कर पूसा थाना ले आए और गिरफ्तारी को जेल भेज दिया गया है। अगर इस तरीके से सदर पुलिस उपाधीक्षक सूचना के आधार पर कार्रवाई करते रहे तो शराब कारोबारियों की इस अनुमंडल में खैर नहीं है।

Share This News