बेटियों से दुराचार के विरोध में निकाला कैंडल मार्च ।

न्यूज लाइव के लिए कुलदीप सिह की रिर्पोट:–
बागेश्वर ।देश में बेटियों के साथ हो रही दुराचार की घटना से लोगों में उबाल है। नगरवासियों ने चौक बाजार से नगर में कैंडल मार्च निकाला। उन्होंने दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की गुहार लगाई। जिससे भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं को होने से रोका जा सके।
मंगलवार की शाम विभिन्न संगठनों से जुड़े लोग और नगरवासीय चौक बाजार में गोविंद बल्लभ पंत की प्रतिमा के समीप एकत्र हुए। उन्होंने देश में बालिकाओं के साथ हो रही दुराचार की घटनाओं पर विरोध जताया। वक्ताओं ने कहा कि देश में इस तरह की घटनाएं होना शर्मनाक हैं। उन्होंने दुराचार की शिकार हुई बेटियों और उनके परिवार को न्याय दिलाने को कहा। उन्होंने कहा कि इस तरह के कुकर्त्य करने वालों से सख्ती से निपटा जाना चाहिए। कैंडल मार्च चौक बाजार से एसबीआई तिराहा, माल रोड, कांडा रोड, दुग बाजार, कत्यूर बाजार होकर वापस चौक बाजार में समाप्त हुआ। दुराचार के बाद मारी गई बेटियों को दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी गई। उन्होंने दोषियों को सख्त से सख्त सजा देने की की गुहार लगाई।जिससे भविष्य में इस तरह की घटनाओं को होने से रोका जा सके। इस मौके पर नगरपालिका अध्यक्ष गीता रावल, ब्लॉक प्रमुख रेखा खेतवाल, व्यापार मंडल अध्यक्ष हरीश सोनी, सुनीता टम्टा, आलोक पांडे, कैलाश प्रकाश चंदोला, ईश्वर पांडे, गौरव दास, बालकृष्ण, कौशल उपाध्याय, अंकुर उपाध्याय, धीरेंद्र परिहार, दीपक गस्याल, राजकुमार परिहार, सुरेश पांडे आदि मौजूद रहे।

