berinagFEATUREDGeneralLatestNewspithoragarhuttarakhand

बेरीनाग के राजस्व गाँव संगौड लोहाथल के धूरा तोक मे कच्ची शराब के 144 गेलन लहन पकडा।

न्यूज होम लाइव नेटवर्क टीम

बेरीनाग नायब तहसीलदार पंकज चंदोला के नेतृत्व में मुखबिर की सूचना पर राजस्व ग्राम नगला गांव के धूरा तोक में छापेमारी की गई छापेमारी के दौरान धूरा तोक के आसपास के जंगल में 144 प्लास्टिक के 10 लीटर के गैलन, दो प्लास्टिक के 20 लीटर की गैलन, 6 टिन के कनस्टर में लगभग 1100 लीटर शराब बनाने का कच्चा पदार्थ बरामद किया बरामद पदार्थ लाहन को मौके पर ही नष्ट कर दिया गया है।मौके पर शराब बनाने वालो मे कोई नही मिला जिस कारण किसी की भी गिरफ्तारी नही हो पायी है। तहसीलदार पंकज चन्दोला ने बताया कि अवैध शराब के खिलाफ हमारा चैकिग अभियान जारी है। मौके पर राजस्व टीम के उप निरीक्षक संगौड लोहाथल विनोद कुमार, राजस्व उप निरीक्षक पाखू संजय सिंह रावत, होमगार्ड धीरेंद्र पाठक, प्रकाश बचखेती शेखर पांडे मौजूद रहे।

Share This News