berinagFEATUREDGeneralLatestNewspithoragarhuttarakhand

बेरीनाग दशौली के मयंक पाठक ने सिविल सेवा परीक्षा में 132 वाँ स्थान प्राप्त कर क्षेत्र का नाम रोशन किया।

न्यूज होम लाइव नेटवर्क।

बेरीनाग के ग्राम कफलेत, दशौली निवासी डा0 हरिश्चन्द्र पाठक के सुपुत्र मयंक पाठक ने सिविल सर्विसेज २०२१ की परीक्षा में १३२वा स्थान पाकर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। मयंक पाठक की प्रारंभ से इंटरमीडिएट तक की शिक्षा बनारस में हुई। कक्षा बारह पास करने के बाद आई आई टी कानपुर से बी.टेक की डिग्री हासिल की। मयंक कक्षा बारह तक हमेशा अपनी कक्षा में प्रथम स्थान प्राप्त किया करता था। अत्यन्त तीक्ष्ण बुद्धि युक्त और लगनशील है। पढ़ाई के अतिरिक्त खेलकूद , भाषण, काव्य रचना में भी निपुण है।
ज्ञातव्य है कि मयंक पाठक के ताऊजी डा0 तारादत्त पाठक भी अवकाश प्राप्त आइ ए एस अधिकारी रहे है। मयंक पाठक के पिताजी काशी हिन्दू विश्वविद्यालय में गणित के बरिष्ठ प्रोफेसर हैं और माता  महिमा पाठक अध्यापिका हैं। मयंक के चाचा डा0 भुवन चंद्र पाठक वर्तमान में कैम्पस स्कूल पंतनगर में प्रधानाचार्य पद पर कार्यरत हैं।

Share This News